top of page

स्थानान्तर

  • kewal sethi
  • Jul 14, 2020
  • 1 min read

स्थानान्तर


एक सफर, एक मुसाफिर, कौन जाने कि मंजि़ल किधर है।

गुम सुम उमंगें, खामोश हसरतें, किसे इस की फिकर है।।

जब कसदे सफर कर ही लिया तो फिर किसी से उनिसयत क्या।

शमा -ए- महफल बनना ही दस्तूर है,

तब इकरारे मोहबत क्या।।

न रोक मुझे मेरे माज़ी,

कुछ तो लिहाज़ कर मुस्तकबिल का।

चंद रोज़ यह कैद ए सैयाद सही,

सौदा तो नहीं उम्र भर का।।

कुछ और भी हैं मेरे मुंतज़मीन,

इक वाहिद लगावट है बेमानी।

गुलशन बेशुमार हैं हसीन,

जलवा तेरा नाकाबिले ब्यान ही सही।।

नित नई मुशिकलात से भिड़ना है

मेरी जि़दगी की दास्तां।

हूं मैं चलता मुसाफिर, रमता जोगी,

मौत मुझे कबूल नहीं।।

(उपरोक्त कविता रीवा से स्थानान्तर के अवसर पर लिखी गई थी। वैसे तो यह किसी भी स्थानान्तर पर पूरी उतरे गी परन्तु रीवा से तबादले के बाद आयुक्त का भी तबादला हो गया तथा नये आयुक्त ने मेरा तबादला कुछ समय के लिये रुकवा दिया। वह शायद आगे भी रुकवाने का प्रयास करते लेकिन उन की जो शर्त थी वह मुझे मान्य नहीं थी। अपनी पहल भावना को छोड़ना और किसी की आमदनी का ज़रिया बनना मेरे लिये कोई आकर्षण नहीं रखता था। और फिर चलना ही तो जीवन का नाम है।)

Recent Posts

See All
शीर्षक बाद में

शीर्षक बाद में - हसरत है बस यही कि वह इक बार तो देख ले -- ज़रा ठीक से बताओ, तुम्हारी पेंण्टिंग को कि तुम्हें - मुझ नाचीज़ में वह बात कहॉं जो है इस चित्र में -- दिल को सम्भालो गे तो आये गी जान चित्र

 
 
 
बताईये

बताईये एक बात मुझे आप को है आज बतानी मेरे लिये अहम है आप के लिये बेमानी कालेज में एक लड़की, भला सा है नाम देखती रहती हे मेरी तरफ बिना...

 
 
 
व्यापम की बात

व्यापम की बात - मुकाबला व्यापम में एम बी ए के लिये इण्टरव्यू थी और साथ में उस के थी ग्रुप डिस्कशन भी सभी तरह के एक्सपर्ट इस लिये थे...

 
 
 

Comments


bottom of page