top of page

शीर्षक बाद में

  • kewal sethi
  • Mar 6
  • 1 min read

शीर्षक बाद में


- हसरत है बस यही कि वह इक बार तो देख ले

-- ज़रा ठीक से बताओ, तुम्हारी पेंण्टिंग को कि तुम्हें

- मुझ नाचीज़ में वह बात कहॉं जो है इस चित्र में

-- दिल को सम्भालो गे तो आये गी जान चित्र में

- ज़रा देखो तो कि यह ऑंखें हैं कितनी जादू भरी

-- वह तो ठीक हैं पर बनाई हैं क्यों भला इतनी टेढ़ी

- ज़रा ऑख भर कर देखो कितने खूबसूरत हैं रुखसार

-- लाल रंग ज़रा ज़्यादा ही बना दिया है चमकदार

- यह होंठ कितने नाज़ुक हैं इस के बोल हों गे मीठें

-- ज़रा मोटाई इन की कम होती तो लगते यह अच्छे

- अजीब अहमक हो तुम्हें दिखती नहीं कोई अच्छाई

-- मेरी मानो तो यह पेंण्टिंग छोड़ अपनाओ फोटोग्राफी

- वाहियात है वह धन्धा, रखा हैं इस में दिल को उण्डेल

-- लाईट सही हो, फोकस ठीक तो फोटो आये गी बे मेल

- न बाबा, उस में भी तुम्हें नज़र आये गी कितनी ही कमी

-- कहें कक्कू कवि क्रिटिक प्यारे की यही तो रहती खूबी

Recent Posts

See All
west bengal exit polls a poetic response.

west bengal exit polls it is usual to discuss exit polls because they are there. sometimes they are correct, sometimes go haywhere to tune to the idiot box is good pasttime for some while it brings

 
 
 
बताईये

बताईये एक बात मुझे आप को है आज बतानी मेरे लिये अहम है आप के लिये बेमानी कालेज में एक लड़की, भला सा है नाम देखती रहती हे मेरी तरफ बिना...

 
 
 
व्यापम की बात

व्यापम की बात - मुकाबला व्यापम में एम बी ए के लिये इण्टरव्यू थी और साथ में उस के थी ग्रुप डिस्कशन भी सभी तरह के एक्सपर्ट इस लिये थे...

 
 
 

Comments


bottom of page