top of page

महाभारत के महिला पात्र

  • kewal sethi
  • 21 minutes ago
  • 2 min read

महाभारत के महिला पात्र


क्या आप ने कभी इस पर विचार किया है कि महाभारत में किस महिला पात्र को सब से निखिद्ध माना जा सकता है। देखा जाये तो महाभारत पुरुषों की कथा है। महिला पात्र हैं ही कितने। न के बराबर। ले दे कर द्रौपदी, कुन्ती और गांधारी। सुभद्रा, हिडिम्बा इत्यािद के नाम तो आते हैं परन्तु उन की कोई भूमिका कथा में नहीं है सिवाये एक विख्यात बालक को जन्म देने के - अभिमन्यु और घटोकच्च।

आईये इन तीनों की भूमिका पर विचार करें।

द्रौपदी - स्वयम्बर हुआ। शर्त थी कि जो मछली का ऑंख भेद दे गा, उसे वरमाला पहनाई जाये गी। पर जब कर्ण का नाम आया तो उसे सूतपुत्र कह की दौपदी ने अस्वीकार कर दिया यद्यपि ऐसी कोई शर्त नहीं थी कि जाति देखी जाये गी। अर्जुन जीत गये। वर माला मिली पर पत्नि नहीं। द्रौपदी ने बिना आपत्ति किये पॉंच पति स्वीकार कर लिये। मछली का आंख तो एक ने ही भेदी थी। (मैं जानबूझ कर अंधे के पुत्र को अंधा कहने की बात नहीं लिख रहा हूॅं क्योंकि कुछ का कहना है कि ऐसा उस ने नहीं कहा)

कुन्ती - विवाह पूर्व सन्तान। उस पुत्र को पहचानती थी पर कभी अभिस्वीकार नहीं किया। जब महाभारत का युद्ध आरम्भ हो गया तो दूसरे पुत्र को बचाने का ध्यान धर उस से सम्पर्क किया। बी आर चोपड़ा की महाभारत सीरियल में एक एपीसोड में एक वार्तालाप है जब कुन्ती कर्ण को रात के समय उस की माता होने का बताती है। कर्ण का उत्तर ध्यान देने योग्य है - ‘‘आप रात के अंधेरे में यह बताने आई हैं। यदि वास्तव में आप मुझे पाण्डवों को बड़ा भाई मानती हैं तो उन सभी के साथ दिन के उजाले में आना था’’।

गांधारी - दृष्टिहीन धर्तराष्ट्र के साथ विवाह किया। चलो, इसे मजबूरी मान लेते हैं। विवाह तो माता पिता तय करते है। उन का कोई स्वार्थ रहा हो गा। गांधारी का इस में क्या दोष। पर गांधारी का विवाहोपरान्त कर्तव्य क्या था। सहचरी बनना। दृष्टिहीन की दृष्टि बनना। परन्तु उस ने क्या किया। आंखों पर पट्टी बांध ली। कर्तव्य से भागने का और क्या उदाहरण हो गा। (रुकमणी कृष्ण का रथ चला सकती है जब उस के भाई पीछा कर रहे थे तो गांधारी के लिये शासन में सलाह देने में कौन आपत्ति करता)

अब आप को तय करना है कि इन तीनों पात्रों में से कौन अधिक निखिद्ध है।

Recent Posts

See All
पूर्ववत

पूर्ववत पति पत्नि घूमने बाज़ार में निकले। रास्ते में मिल गई एक लड़की। उस समय जो बात चीत हुई वह प्रस्तुत है। प पुरुष है, स पत्नि तथा म दूसरी लड़की। प - कहो माधवी, कैसी हो। म - बिल्कुल फर्स्ट क्लास। तुम कै

 
 
 
दोषी कौन

दोषी कौन एक पुरानी कहानी एक नगर में एक ब्राह्मण परिवार रहता था। यूॅं तो नवबौद्ध युवकों के अनुसार सभी ब्राह्मण धनाढय तथा पाखंडी तथा धूर्त होते हैं पर हमारी कथा वाला ब्राह्मण परिवार गरीब था बल्कि बहुत ग

 
 
 

Comments


bottom of page