top of page

बंगलादेश

  • kewal sethi
  • Aug 16, 2020
  • 1 min read

बंगलादेश


मैं ने देखा

इक छोटा लड़का

इक बड़े लड़के से पिटता रहा।

बहुत से लोगों ने देखा

पिटने वाले से हमदर्दी भी जताई

इंसाफ के नाम की दी भी दुहाई

लेकिन बड़े लड़के को रोकने के लिये

उन के हाथ नहीं उठे

उन के कदम नहीं बढ़े।

मैं ने भी शोर मचाया

दूसरे लोगों को उकसाया

ललकारा

चिल्लाया।

लेकिन छोटा लड़का पिटता रहा

शायद बड़ा लड़का किसी बड़े का रिश्तेदार था

न जाने क्यों

मेरा ध्यान बंगलादेश की तरफ चला गया।

(भोपाल - 18.7.70 जब बंगलादेश में स्वतन्त्रता संग्राम शुरू ही हुआ था। )


Recent Posts

See All
शीर्षक बाद में

शीर्षक बाद में - हसरत है बस यही कि वह इक बार तो देख ले -- ज़रा ठीक से बताओ, तुम्हारी पेंण्टिंग को कि तुम्हें - मुझ नाचीज़ में वह बात कहॉं जो है इस चित्र में -- दिल को सम्भालो गे तो आये गी जान चित्र

 
 
 
बताईये

बताईये एक बात मुझे आप को है आज बतानी मेरे लिये अहम है आप के लिये बेमानी कालेज में एक लड़की, भला सा है नाम देखती रहती हे मेरी तरफ बिना...

 
 
 
व्यापम की बात

व्यापम की बात - मुकाबला व्यापम में एम बी ए के लिये इण्टरव्यू थी और साथ में उस के थी ग्रुप डिस्कशन भी सभी तरह के एक्सपर्ट इस लिये थे...

 
 
 

Comments


bottom of page