top of page

दिल का चैन, इक तलाश

  • kewal sethi
  • Jul 15, 2025
  • 1 min read

27-2-89 शामं


दिल का चेन, इक तलाश

{मेरे मित्र की एक और नज़्म}


यह नहीं है वह मुद्हा जिस की है तुझ को है तलाश।

यह नहीं है वह जगह जो आये तुम को रास।।

ये पानी नहीं है वह पानी न कर इस की तू आस।

यह नहीं है वह शह जो बुझा सके तेरी प्यास।।

ये नहीं दर असल फूल जो तुझे फूल नज़र आयें।

ये तो हैं वह खार हैं जो तुझे फूल नज़र आयें।।

यह है गैरों की मजलिस जिस में अपनापन दिखे।

ये नहीं तेरा घर जो तुम्हें घर सा है दिखे।।

धोका ही धोका है जो हर तरफ नज़र आये।

बल्कि हकीकत का है तसुव्वर जिसे केाई नहीं पाये।।

उठ भाग खड़ा हो, निकल कर यहॉं से।

कि दुश्मन है यहॉं सब लोग तेरी जान के ।।

मत भूल तुझे ठगने की तरकीब।

करते हैं सहरो शाम जो हैं तेरे रफीक।।

यह सब गलत हो जायें गे, जो लगते हैं आज ठीक।

दुरस्त है कुछ और ही शै है जो लगती है ठीक।।

समेट ले अपना बिस्तर जो तू भला चााहे।

वरना निगल जायें गे तुझ का अपने ही साये।।

यह महल यह साज़ो ऐशो इशरतो आराम के सामॉं।

हकीकत में हैं क्या तुम्हें देर से हो गा अयॉं।।

तब तक बहुत देर हो चुकी हो गी ए मेरे दिल।

जाग ले अपनी नींद से न कर देर ए गाफिल।।

किनाराकश हो गर सकून को पाना है तेरा मुद्हा।

कि बस सब कुछ मिलता है यहॉं सकून के सिवा।।


गिरधारी लाल नारंग

 
 
 

Recent Posts

See All
cause and effect a statistical riddle

cause and effect a statistical riddle a new medicine was invented for preventing heart attack. it was cllimed, it was good for people. statistics were quoted. 120 persons were examined, sixty who us

 
 
 
सहारा

सहारा एक थी सहारां। बहुत उदारता से काम लिया जाये तो उसे सांवली कहा जा सकता था। सांवली कहने में भी कहा जाता है कि रंग को छोड़ कर और तो सब कुछ आकर्षक है पर सहारा के लिये यह भी नहीं कहा जा सकता था। कुदरत

 
 
 
मध्यस्थता

मध्यस्थता कर्नाटक राज्य में एक आई ए एस अधिकारी और एक आई पी एस अधिकारी में आपस में टकराव पैदा हो गया। दोनों ही महिलायें थीं, इस कारण सम्भवतः जनता में इस में विशेष रुचि थी। बात सार्वजनिक हो गईं। दोनों

 
 
 

Comments


bottom of page