top of page

दोषी कौन

  • kewal sethi
  • Aug 20, 2020
  • 1 min read

दोषी कौन


मंच पर आसीन व्यकित की भाषा थी ज़ोरदार

उन के अंदेाज़े ब्यां में भी था गज़ब का इज़हार

हिन्दी बढ़ नहीं पाई देश में यह सभा का था विषय

किस किस को दोष दें इस पर लिया जाना था निर्णय


जनता के प्रतिनिधि हैं हम उन की कहना हमारा अधिकार

हम ने हर मंच से की है कड़े शब्दों में इस के लिये पुकार

समाचार पत्रों, पत्रिकाओं के माध्यम से हम करते रहे ललकार

बोले वे जो थे लम्बे समय से कई विभिन्न पत्रों में पत्रकार


हम तो स्वयं सेवक थे, सब बहुत उत्तम हमारे विचार

किसी की हां न से, पूछ परख से कहां था हमें सरोकार


गरज़ सभी के सभी थे जोश में, तर्क सभी के दमदार

पर दोषी कौन है इस पर भी तो करना था विचार

समझ में न आया कुछ तो व्यूरोक्रैट नज़र आया

इस को ही उत्तरदायी ठहरायें यह उन के मन भाया

कोई नहीं था मंच पर जो करता इस का प्रतिकार

सभी ने कर लिया एक मत से इस बात को स्वीकार

खुश हो लेते हैं सब वक्ता दोष किसी पर टाल कर

कहें कक्कू कवि, देखता है कौन अपने गरेबां में झांक कर


16.6.2012


Recent Posts

See All
काकरोच गाथा

काकरोच गाथा कुछ याद उन्हें भी कर लो जो रहते तुम्हारे साथ रक्षा करते हैं तुम्हारी और सम्पत्ति की दिन रात उन के भी तो घर है, उन के भी हैं बीवी बच्चे पर अपने कर्तव्य के प्रति सदैव रहते हैं वह सच्चे बैरिय

 
 
 
Genghis Khan - a tribute

This noble king.was called Genghis Khan. who in his time was of so great renown, That there was.Nowhere in no region. So excellent a lord in all things. He lacked nothing.That belongs to a king. A

 
 
 
20 जुलाई की याद में

20 जुलाई की याद में जैन ज़ेड के पोस्ट सब को आते पसंद पर मैं तो उम्र रसीदा हूं और हूॅं स्वछन्द हम ने भी अपने समय में दुनिया संवारी थी परन्तु इस में मानवता पर नज़र हमारी थी परिवार में एकता बनाये रखना बात

 
 
 

Comments


bottom of page