top of page

दिल्ली की दलदल

  • kewal sethi
  • Jan 29, 2025
  • 1 min read

दिल्ली की दलदल


बहुत दिन से बेकरारी थी कब हो गे चुनाव दिल्ली में

इंतज़ार लगाये बैठे थे सब दलों के नेता दिल्ली में

कुछ दल इतने उतवाले थे चुन लिये सब प्रत्याषी

कौन भला कब छोड़़ कर चल दे, शंका मन में थी

कुछ इंतज़ार में थे कोई तो आ कर नाव पार लगाये

क्या पता बिना पतवार के किस मंझधार में फंस जायें

कुछ को उलझन थी, इतने उम्मीदवार कतार में खड़े

दुविधा थी सामने बड़ी, किस को लें, किस को छोड़ें,

वक्त अपनी चाल चलता रहा, आयोग खामोश था

आखिर उस की भी समय सीमा थी यह होश था

जैसे ही प्रोग्राम उन्हों ने सुनाया सब रण में कूद गये

नये नारे बने नये गीत बने नये वायदे हुये, खूब हुये

पर इन से काम न बनता देख नई्र तरकीब लगाई

तरह तरह के इलज़ामों की जैसे बाढ़ थी आई

पर सब से बड़ा इलज़ाम का सेहरा किस को जाता

एक से एक धुरन्दर, सच झूट से कौन था घबराता

पर ईनाम तो एक को ही मिल सकता है आखिर

कौन वह है जो है इस दलदल में सब से षातिर

नहीं मैं नहीं बतलाऊॅं गा, मुझ को ही सब घेरें गे

कहें कक्कू कवि वे यह फैसला आप पर छोड़ें गे

Recent Posts

See All
west bengal exit polls a poetic response.

west bengal exit polls it is usual to discuss exit polls because they are there. sometimes they are correct, sometimes go haywhere to tune to the idiot box is good pasttime for some while it brings

 
 
 
शीर्षक बाद में

शीर्षक बाद में - हसरत है बस यही कि वह इक बार तो देख ले -- ज़रा ठीक से बताओ, तुम्हारी पेंण्टिंग को कि तुम्हें - मुझ नाचीज़ में वह बात कहॉं जो है इस चित्र में -- दिल को सम्भालो गे तो आये गी जान चित्र

 
 
 
बताईये

बताईये एक बात मुझे आप को है आज बतानी मेरे लिये अहम है आप के लिये बेमानी कालेज में एक लड़की, भला सा है नाम देखती रहती हे मेरी तरफ बिना...

 
 
 

Comments


bottom of page