top of page

त्वरित प्रतिक्रिया

Jan 4
2 min read

त्वरित प्रतिक्रिया

(इस लेख के लिये हम डा. सुनील कपूर के आभारी हैं।)

रात्रि उड़ान पर एक हवाई जहाज़ का अपहरण कर लिया गया। समाचार दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया गया। विशेषज्ञों की राय से भी दर्शकों को अवगत कराया गया। एक चैनल पर यह संवाद थे।

सूत्रधार - आप जानते हैं कि इस समय अपहरण हुए एक घण्टा 42 मिनट, (घडी देखते हुए) नहीं 45 मिनट हो चुके हैं। आप के विचार में इस समय यात्रियों की मनोदशा कैसी होगी।

विशेषज्ञ - यह तो निस्संकोच कहा जा सकता है कि यदि उन्हें अपहरण के बारे में पता है तो वह बहुत डरे हुए हों गे। सम्भवतः उन की नब्ज़ भी तेज़ चल रही होगी। जिन को रक्तचाप है उन का रक्तचाप चार से सात अंक तक बढ़ भी सकता है। यदि एअर कंडीशिनर ठीक से काम नहीं कर रहा तो एक दो को पसीना भी आ रहा होगा। पर जैसे मैं ने कहा कि यह इस पर निर्भर है कि उन्हें इस अपहरण के बारे में बताया गया है कि नहीं। इस के बारे में आप को जानकारी प्राप्त करना होगी।

सूत्रधार - (दूसरे विशेषज्ञ से) - आप मनोवैज्ञानिक हैं। आप का इस अपहरण के बारे में क्या विचार है।

विशेषज्ञ - यह इस बात पर निर्भर करता है कि अपहरण कर्ताओं की संख्या कितनी है। इस बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। दूसरी बात यह है कि उन के पास कौन से हथियार हैं।

सूत्रधार - इन बातों का यात्रियों की मनोदशा से क्या सम्बन्ध हो सकता है।

विशेषज्ञ - देखिये, यदि हथियार है तो कोई ज़ख्मी भी हो सकता है। ऐसी सूरत में हम सरकार से मांग करें गे कि उन का कम से कम पचास लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी जाये। यदि वह काम लायक नहीं रहा तो के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये।

सूत्रधार - आप को याद करा दूॅं कि प्रश्न यात्रियों की मनोदशा के बारे में था।

विशेषज्ञ - मुझे यकीन है कि इस समय वे इसी के बारे में सोच रहे हों गे।

विशेषज्ञ (नम्बर एक)- आप ने गलत आदमी को बुला लिया है आप जानते हैं कि यह मनोवैज्ञानिक होने के साथ एक दल विशेष के सक्रिय सदस्य भी हैं।

सुत्रधार (तीसरे विशेषज्ञ से) आप तो सुरक्षा के मामले मे विशेषज्ञ हैं। आप के विचार में यात्रियों को क्या करना चाहिये।

विशेषज्ञ - (जमाई लेते हुए) उन्हें चेन खींचना चाहिये।

विशेषज्ञ क्रमाँक एक - मैं आप को याद दिला दूँ कि प्लेन का अपहरण हुआ है, ट्रेन का नहीं।

विशेषज्ञ क्रमाँक तीन- ओ हाँ। माफ कीजिये गा। मैं वास्तव में रात को देर से सो पाया। हाँ, प्लेन का अपहरण हुआ है। मेरे विचार में यात्रियों को अपने स्थान पर ही बैठे रहना चाहिये। पर सुबह आप मेरे से पूछें गे तो मैं इस का सही तकनीकी उत्तर दे सकूँ गा।

सूत्रधार - मुझे डर है कि हम सुबह तक प्रतीक्षा नहीं कर सकें गे। अभी अभी समाचार मिला है कि हवाई जहाज़ सकुशल उतर गया है तथा सभी यात्री बाहर आ गये हैं। कल प्रातः हम इस पर चर्चा करें गे कि यह मात्र अभ्यास था या किसी की गल्ती से यह सूचना मिली थी। आप का स्टूडियो में पधारने के लिये धन्यवाद।

Recent Posts

See All
निरीक्षण

निरीक्षण एक बड़ी सी कार स्कूल के समाने रुकी। उस में से तीन व्यक्ति उतरे। आईये आईये, अध्यापक ने बड़े तपाक से कहा। आप का स्वागत है दल में तीन सदस्य थै। तीनों सूटिड बूटिड। अध्यापक को डराने के लिये काफी थे

 
 
 
एफ बी पी

एफ बी पी - क्यों राम गोपाल जी, यह सुबह सुबह चटाई ले कर कहॉं जा रहे हो। योग वगैरा शुरू कर दिया क्या। - अखबार पढ़ा करो अखबार। दुनिया की कुछ खबर रहे। - क्यूं क्या हो गया दुनिया को। कल शाम तक तो अच्छी भली

 
 
 
witness in the box

गवाही 20 जुलाई को हुये पुलिस कार्रवाई की जॉंच करने के लिये एक पॉंच सदस्यीय समिति बनाई गई जिस में एक सर्वोच्च न्यायालय के जज, दो हाई कोर्ट के जज (तीनों सेवा निवृत), दो सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक थे। समय

 
 
 

Comments


bottom of page