top of page

तलाश खुशी की

  • kewal sethi
  • Apr 10, 2021
  • 1 min read

तलाश खुशी की


पूछते हैं वह कि खुशी किस चीज़ का नाम है।

खरीदना पड़ता है इसे या फिर यह सौगात है।।

मिल जाती हे आसानी से या पड़ता है ढूॅंढना।

चलते फिरते पा जाते हैं या पड़ता है झूझना।।

क्या हैं इसकी खूबियाॅं, क्या इस में खास है।

मिठास है इस में भरी या खट्टा मीठा स्वाद है।।

क्या खुशी की भी होतीं हैं कई कई किस्मात।

कभी कम तो कभी ज़्यादा जैसे भी हों हालात।।

कछ कहते कि यह होती है केवल मन की बात।

मन की मन ही जाने नहीं किसी के बस की बात।।

मन ने पूछे थे मस्तिष्क से यह सब सवालात।

और फिर खुद ही दिया इन सभी का जवाब।।



खुशी वह शय है जिस के लिये रहता हर कोई परेशान।

जितनी परेशानी हो, उतनी ही दूर रहता इस का अहसास।।

दिल के अरमान पूरे हों जब, तो खुशी मिलती है हमें पूरी।

पर अरमानों का छोर नहीं, इस लिये खुशी रहती है अधूरी।।

मुनि, ज्ञानी, दार्शनिक, वैज्ञानिक सभी हैं इस खोज में हारे।

चार्वाक ने ऋण के घृत में पाया इस को, कुछ स्वर्ग सिधारे।।

कुछ ने कहा मोक्ष में ही खुशी आनन्द का अनन्त खज़ाना।

कुछ ने केवल निष्काम कर्म को ही आनन्दस्रोत है माना।।

कहते कुछ भूतकाल में ही समाई खुशी सारी, छोड़ो तलाश।

पर कई ज्ञानी जन कहते रखो भविष्य में ही खुशी की आस।।


मेरा विचार तो यह कि है आप को अपार खुशी का वरदान।

यदि भूतकाल की कोई घटना नहीं करती आप को परेशान।।

वही खुशी है जब आप किसी बात को याद कर मुस्कराते हैं।

कहें कक्कू कवि, तभी ही आप अपने को प्रसन्नचित पाते हैं।।

Recent Posts

See All
काकरोच गाथा

काकरोच गाथा कुछ याद उन्हें भी कर लो जो रहते तुम्हारे साथ रक्षा करते हैं तुम्हारी और सम्पत्ति की दिन रात उन के भी तो घर है, उन के भी हैं बीवी बच्चे पर अपने कर्तव्य के प्रति सदैव रहते हैं वह सच्चे बैरिय

 
 
 
Genghis Khan - a tribute

This noble king.was called Genghis Khan. who in his time was of so great renown, That there was.Nowhere in no region. So excellent a lord in all things. He lacked nothing.That belongs to a king. A

 
 
 
20 जुलाई की याद में

20 जुलाई की याद में जैन ज़ेड के पोस्ट सब को आते पसंद पर मैं तो उम्र रसीदा हूं और हूॅं स्वछन्द हम ने भी अपने समय में दुनिया संवारी थी परन्तु इस में मानवता पर नज़र हमारी थी परिवार में एकता बनाये रखना बात

 
 
 

Comments


bottom of page