top of page

एफ बी पी

kewal sethi
10 minutes ago
3 min read

एफ बी पी


- क्यों राम गोपाल जी, यह सुबह सुबह चटाई ले कर कहॉं जा रहे हो। योग वगैरा शुरू कर दिया क्या।

- अखबार पढ़ा करो अखबार। दुनिया की कुछ खबर रहे।

- क्यूं क्या हो गया दुनिया को। कल शाम तक तो अच्छी भली थी। क्या चीन ने ताईवान पर हमला कर दिया। या वैनज़ुल्ला ने अमरीका के उप राष्ट्रपति का अपहरण कर लिया।

- दूर की सोचते हो। अपने नगर की सोचो।

- फिर कोई मकान गिर गया क्या पर प्रश्न तो यह था और है कि इस चटाई का क्या काम वहां पर।

- कुयें के मैंढक, धरना है धरना।

- धरना? किस के खिलाफ?

- फुटपाथ के, और किस के।

- क्यों, फुटपाथ ने क्या कर कर दिया।

- मेरा मतलब है कि धरना फुटपाथ के गायब होने के खिलाफ है।

- अब पेहलियॉं मत बुझवाओ। भला फुटपाथ कैसे गायब हो सकता है।

- तुम निकलते हो दिल्ली की सड़कों पर। कभी फुटपाथ देखा है।

- चालीस साल से दिल्ली में हूं। हर बार देखता हूं। इस में नया क्या है।

- वहां क्या होता है?

- वही जो सब शहरों में होता है।

- यानि कि?

- चाय वाला वहां गुमटी लगा कर अपनी चाय बेचता है। मोची वहां बैठ कर जूतों की मरम्मत करता है। भिकारी वहॉं बैठ कर भीख मांगता है। कार वाला अपनी कार पार्क करता है।

- कहीं खुली जगह दिखती है?

- क्यों नहीं। वहां पर स्कूटर मोटर साईकल वाले अपना वाहन चलाते हैं।

- क्यों?

- भारतीय वाहन सवार बड़ा चुस्त है। वह हर खाली जगह का उपयोग करता है।

- यानि कि तुम ने मान लिया कि फुटपाथ पर सब कुछ होता है सिवाये वह काम जिस के लिये फुटपाथ बना था।

- मतलब?

- अब पैदल चलने वाला आदमी कहां चले गा।

- तो क्या फुटपाथ इस लिये होते हैं। नई बात करते हो तुम।

- हम चाहते हैं, फुटपाथ खाली कराये जायें। इस लिये हमारा संघ धरना दे रहा है।

- कहां?

- जंत्र मंत्र पर और कहां।

- पर वहां तो फुटपाथ है ही नही। धरना देना है तो यहां दो जहॉं यह सब हो रहा है।

- अजीब अहमक हो। यहॉं टी वी वाले थोड़े आयें गे।

- ओह! तो यह सब टी वी वालों के लिये हो रहा है।

- और नहीं तो क्या। देश को कैसे पता चले गा कि कोई धरना हो रहा है।

- पर मांग क्या हो गी। और भूख हड़ताल कौन करे गा।

- हमारी मांग तो सीधी है। फुटपाथ खाली करों कि जनता चलती है। रही भूख हड़ताल की बात तो वह हम सब करें गे।

- तबियत बिगड़ गई तो?

- तबियत र्कैसे बिगड़े गी। हम एक दिन छोड़ कर भूख हड़ताल करें गे।

- यानि कि?

- सोमवार, बुधवार, शुक्रवार भूख हड़ताल। बाकी के चार दिन नहीं।

- यह तो बड़ा अच्छा सोचा आप लोगों ने। हिंग लगे न फटकरी, रंग चोखा ही आये।

- शुक्रिया। सब का ख्याल रखना पड़ता है।

- और त्याग पत्र भी मांगना पड़ता है। वह किस का?

- परिवहन मंत्री का। और किस का।

- और मांग भी है कोई।

- हर सड़क छह लेन की बनाई जाये। तीन तीन दोनों ओर।

- तीन क्यों?

- एक वाहन पार्किंग के लिये, एक पैदल चलने वालों के लिये, एक वाहन आने जाने के लिये।

- सब की सुविधा सोच कर रखी है आप लोगों ने, मुबारक हो।

- हम जागरूक नागरिक हैं, कोई दिमागी नक्सलवादी नहीं कि किसी का बुरा सोचें।

- अपने दल का नाम तो बताते जाओ।

- फुटपाथ बचाओं पार्टी - एफ बी पी



Recent Posts

See All
witness in the box

गवाही 20 जुलाई को हुये पुलिस कार्रवाई की जॉंच करने के लिये एक पॉंच सदस्यीय समिति बनाई गई जिस में एक सर्वोच्च न्यायालय के जज, दो हाई कोर्ट के जज (तीनों सेवा निवृत), दो सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक थे। समय

 
 
 
तारा बाली संवाद

तारा बाली संवाद एक दूत ने आ कर समाचार दिया कि सुग्रीव नगर के बाहर खड़ा है तथा बाली को मल युद्ध के लिये ललकार रहा है। वाली - ठीक है। सुग्रीव को जा कर सूचित कर दो कि बाली मल युद्ध के लिये तैयार है। तारा

 
 
 
a new look at old story

a new look at old story once upon a time, there lived a rich man named das. he had a number of mansions of every size and his business was spread over a vast area. besides the wife, he had two mistres

 
 
 

Comments


bottom of page