top of page

अन्याय

  • kewal sethi
  • Jul 4, 2020
  • 1 min read

अन्याय


कैमरे ने कर लिये कैद तीन मन्त्री देखते हुए अश्लील फोटो ।

इतनी सी बात पर मिल गया सब को मौका हाय तौबा मचाने का।।

विपक्षी दल शोर भी नहीं मचा रहे, बोर हो रहे थे बैठे बैठे बेचारे।

गाली गलौच करते रहते तो समय मिलता नहीं पलक झपकाने का।।

कैमरे वालों को बुलाया था कि विधान सभा की लेते फोटो।

पर क्या करें जब सदस्यों का था प्रयास सभी को सुलाने का।।

इधर उधर झांकते फिरते थे कि कौन क्या कर रहा है देखें।

उन को तो मज़ा आता है ऐसी कोई अलग बात बताने का।।

गई उन तीनों मंत्रियों की नौकरी, इस का बहुत गम है मुझे।

अवसर भी तो नहीं दिया असली मुजरिम को पकड़ाने का।।

कहें कक्कू कवि कसूर यह पूरा विपक्षी दल का है, इसे समझें।

सही में उन का निलम्बन ही उचित अन्त था इस अफसाने का।।


बंगलुरु 9.2.2012

Recent Posts

See All
west bengal exit polls a poetic response.

west bengal exit polls it is usual to discuss exit polls because they are there. sometimes they are correct, sometimes go haywhere to tune to the idiot box is good pasttime for some while it brings

 
 
 
शीर्षक बाद में

शीर्षक बाद में - हसरत है बस यही कि वह इक बार तो देख ले -- ज़रा ठीक से बताओ, तुम्हारी पेंण्टिंग को कि तुम्हें - मुझ नाचीज़ में वह बात कहॉं जो है इस चित्र में -- दिल को सम्भालो गे तो आये गी जान चित्र

 
 
 
बताईये

बताईये एक बात मुझे आप को है आज बतानी मेरे लिये अहम है आप के लिये बेमानी कालेज में एक लड़की, भला सा है नाम देखती रहती हे मेरी तरफ बिना...

 
 
 

Comments


bottom of page