समस्या का निदान
समस्या का निदानसत्या अपने कमरे में थी तभी चपड़ासी ने कहा, साहब ने याद किया है।सत्या तो तैयार ही थी। उसे पता था कि वैश साहब का बुलावा आये गा। तुरन्त चल दी।कमरे में प्रवेश किया।
- आओ आओ, सत्या। कैसी ह-
सर, आप की इनायत है।
- कुछ सोचा तुम ने टैनडर के बारे में।
- जी सर, बिल्कुल- तो क्या ख्याल है तुम्हारा।
- आप बिल्कुल सही कहते थे, सर। हमें खुले दिल से सब को मौका देना चाहिये।
- गुड। ड्राफ्ट तैयार है।
- जी, तैयार कर लिया था। जैकब साहब को भेज दिया है। वह परीक्षण कर रहे हैं।-
जैकब को भेजने की क्या ज़रूरत थी। सीधे मेरे पास ही ले आतीं। पास तो मुझे ही करना है। जैकब खवाह-मखबवाह उस में अड़ंगा लगाये गा।
- जी, मैं ने उन को बता दिया है कि आप की खास रुचि है इस लिये जल्दी से आप को भेज दें।
- मेरी खास रुचि, यह क्या कह रही हो। मैं तो सिर्फ इतना कह रहा था कि महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट है, इस में देरी नहीं करना चाहिये।
- सर, मैं दौबारा जैकब साहब से बात कर लेती हूं। वैसे प्रैस वाले भी जल्दी से जानना चाहते हैं कि किस को चुना जाने वाला है। इस कारण हमें देर तो करना ही नहीं चाहिये।
- तुम्हें कैसे पता प्रैस वालों को जल्दी है। अभी दो दिन पहले ही तो घोषणा हुई है। नियम बनाने में समय तो लगता है।
- जी सर, मैं ने प्रसाद साहब को यही कहा था कि बड़ा प्रोजैक्ट है, हम ऐसे ही थोडे किसी को दे दें गे। पूरी छानबीन करें गे कि पार्टी समय भीतर पूरा करने की स्थिति में है कि नहीं।
- कौन प्रसाद?
- जी वह प्रैस ट्रस्ट वाले। बता रहे थे कुछ विदेशी कम्पनी भी रुचि ले रही हैं।
- किसी का नाम लिया क्या?
- हॉं, एक जर्मनी वाली कम्पनी है। इसी तरह के दो प्रोजैक्ट कर रही है। दस साल का अनुभव भी है। पैसा भी है।
- पर हम इतना महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट विदेशी कम्पनी को कैसे दे सकते हैं।
- वह तो मैं ने उन्हें बता दिया कि अभी नियम नहीं बने हैं। और समय लग सकता है। पर जल्दी तो हमें भी है।
- और कुछ कहा प्रसाद ने
- जी हॉं। कह रहे थे बाज़ार में चर्चा है कि एक तीन साल पहले स्थापित कम्पनी भी कोशिश कर रही है।
- तो तुम ने क्या कहा।- सर, मैं ने बता दिया कि ऐसी कोई बात नहीं है। हम अनुभव प्राप्त कम्पनी को ही दें गे जिस ने गत पॉंच दस साल से काम किया हो और जिस के पास क्वालीफाईड स्टाफ हो जिस ने चार पॉंच साल उन के साथ काम किया हो।
- काफी विस्तार में बात की तुम ने उस प्रसाद से। इस तरह अपने पत्ते थोड़े ही खोलता है कोई। अपने हाथ पैर बॉंध लो। अब वह बदमाश कल सभी अखबारों में इसे प्रमुखता से छपवाये गा।
- सर, कोई गलत बात कह दी मैं ने क्या। अनुभव तो चाहिये ही हो गा और क्वालीफाईड स्टाफ भी। अखिल भारतीय प्रोजैक्ट है। किसी स्थानीय फर्म को तो दे नहीं सकते।
- अब तो कतई नहीं दे सकते।
- सर, आप की नज़र में कोई कम्पनी थी क्या।
- नहीं, नहीं। मैं तो सिर्फ जल्दी से तय करना चाहता था। समय ही कितना बचा है मेरे पास।
- मैं समझती हॅूं, सर। मैं अभी जैकब साहब को फिर से याद कराती हूॅं।
- नहीं, रहने दो। उसे अपनी फुरसत से देखने दो। ऐसे काम में जल्दी नहीं करना चाहिये।
Comments