आज का विचार
आज का विचार
(20 नवंबर, 2026)
आधुनिक संवाद में प्रगति शब्द का बड़ा महत्व है। लेकिन प्रगति क्या है?
सड़क किनारे के ढाबे का मामला लें, खाना आपके सामने बनाया जाता है और आप को परोसा जाता है। सेवा तेज है और एक व्यक्ति इसे संभाल लेता है, फर्नीचर कुछ खास लिखने लायक नहीं है और इसकी जरूरत भी नहीं है। एक चारपाई से काम चल जाएगा। बहुत हुआ तो उक मेज़, चार कुर्सी। पूरी तरह से व्यावहारिक उपयोगिता। कोई विज्ञापन नहीं, सिवाय खाने की गुणवत्ता के, जो मौखिक रूप से एक दूसरे तक पहुँचाई जाती है। भूख मिटाने के बाद, व्यक्ति अपनी राह पर बढ़ जाता है।
लेकिन अब इसे सड़क किनारे के रेस्टोरेंट्स द्वारा बदल दिया जा रहा है। जोर आधुनिक फर्नीचर, अच्छे बर्तन, अच्छे कपड़े पहने वेटरों पर है। लेकिन खाना वही रहता है। बस समय अधिक लगने लगता है। रसोई को छुपा दिया होता है। आप को यह विश्वास दिलाया जाता है कि ताज़ा खाना बनाया जा रहा है इसलिए समय लगता है। लेकिन रसोई के अंदर क्या हो रहा है, यह नहीं पता। ग्राहक तड़क भड़क देखकर प्रभावित होता है।
प्रगति की अगली कड़ी है होटल की लड़ी, जिनके नाम एक जैसे होते हैं और जिन्हें फ्रेंचाइजी घोषित किया जाता है। क्या बदल गया है। हर होटल के अपने बावर्ची और अपने वेटर हैं। वह अपने में पूर्ण हैं। जो बदल गया है वो यह है कि प्रचार अब केंद्रीकृत हो गया है। वहाँ खाने वाला व्यक्ति नाम से आकर्षित होता है, गुणवत्ता से नहीं। शारीरिक जरूरत वही रहती है। उसकी संतुष्टि वही रहती है। लेकिन मानसिक संतुष्टि बढ़ जाती है और वह इसके बारे में शेखी भी मार सकता है।
क्या यह सब प्रगति है?
Comments