top of page

सभ्याचार

  • kewal sethi
  • Mar 1, 2025
  • 3 min read

सभ्याचार


दृश्य एक

- बेटा, गोपाल पहली बार सुसराल जा रहा है। तुम्हें साथ भेज रही हूॅं। ध्यान रखना।

- चाची, गोपाल मुझ से बड़ा है। वह मेरा ख्याल रखे गा कि मैं उस का।

- बेटा अमर, बात यह है कि यह थोड़ा छिछोरा है। तुम ठहरे हुये हो।

- तो मुझे क्या करना हो गा।

- एक तो खास तौर पर खाने के समय ध्यान रखना। यह नहीं कि खाने पर टूट पड़े, जैसे घर में खाना ही नहीं मिलता। गल्त धारणा बन जाती है।

- बस, इतना ही।

- मॉं, तुम मुझे गल्त ही समझती हो। मुझे भी इन बातों का ख्याल है।

- चाची, गोपाल ठीक कहता है। बस इसे एक बार समझा दो कि कैसे क्या करना है।

- कुछ नहीं। बस अगर कोई कहे, और क्या चाहिये तो रुक कर सोच कर जवाब देना।

- ठीक हे, चाची। आप बिल्कुल फिकर न करे। कही्ं बहक गया तो सम्भाल लूूं गा।

- इसी भरोसे तो तुम्हें साथ भेज रही हूॅं।


दृष्य दो

हृदयनाथ जी का घर

- अरे बेटा, यह मटर पनीर तो थोड़ा और ले सकते हो।

- नहीं पिता जी, मैं तो बस इतना ही खाता हूॅं।

- अरे जवान आदमी हो, खाना पीना ठीक रखना चाहिये। तभी तो काम कर पाओ गे।

- नहीं जी, ज़्यादा खाने से ही आदमी बीमार पड़ता है। हमारे गिडवानी जी कहते थे कि कम खाने वाले का पेट भी खराब नहीं होता।

- उन का पेट ज़रूर खराब ही रहता हो गा जो ऐसी बात बताये।

- नहीं नहीं, ऐसा नहीं है। वैसे आदत ही हो गई है कम खाने की

- अरे बेटा अमर, तुम्हें तो खाने से परहेज़ नहीं है न।

- जी, वह हमारे घर का असूल ही है कम खाने का। भैया की भी और मेरी भी वैसी ही आदत बन गई है।

- अच्छा अच्छा। अरे धनवा, खीर तो ले आ। कुछ मीठा हो जाये।

- यह खीर तो बहुत हल्की होती है, लीजिये।

- शुक्रिया। वाकई अच्छी दिख रही है।

- अरे, बस दो चम्मच। इस से तो स्वाद का पता भी नहीं चले गा।

- जी, वह बात यह है कि मैं चीनी ज़रा कम ही लेता हूॅ।

- क्यों कोई शूगर की प्राब्लम है क्या।

- जी नहीं। बस आदत सी बन गई। अभी से चीनी कम लें तो बाद में तकलीफ नहीं हो गी।

- क्यों, यह भी गिडवानी का कहना था। अमर, तुम्हारी भी यही आदत है क्या?

- जी, वह हमारे घर में ही यही रिवाज है।

- अच्छा चलो, थोड़ा आराम कर लो। शाम को वापस भी जाना है।

- क्यों भैया, थोड़ा टहल आयें कि आराम करना है।

- नहीं, टहलना ही ठीक रहे गा। सीधे भोजन कर लेटना ठीक नहीं हो गा।

- बहुत सुन्दर विचार हैं, आप दोनों के। ज़रूर टहल आईये। मैं थोड़ा दफतर का काम निपटा लूॅं।


दृश्य तीन

- भैया, तुम ने तो कमाल कर दिया। सुसर जी मॉं से मिलें गे तो तुम्हारी तो कितनी तारीफ करें गे। कितना सुशील लड़का है।

- मॉं का कहना तो मानना ही था न। पता नहीं, उन्हें मेरे बारे में इतना शक क्यों होता है। जाते ही पूछें गी तुम से, कैसा रहा।

- इतनी तारीफ करूॅं गा कि पूछो मत। पर एक बात है, तुम्हारी वजह से में भी कम खा पाया। पेट में चूहे कूद रहे हैं।

- भूख तो मुझे भी लगी है। पर मॉं तो मॉं है।

- वह सामने रैस्टोरैण्ट है। कुछ ले लें क्या।

- वाह, बात तो तुम ने अच्छी सोची। चलो।

- सुसर जी तो दफतर का कम निपटा रहे हों गे। हम टहल कर लौट चलें गे।


दृश्य चार

- वेटर, ज़रा मीनूू तो दिखाना।

- अरे, मीनु क्या देखना है। वह सामने लिखा है न, मिनी थाली। वही ले लेते है।

- वाह भैया, तुम ने मेरे मन की बात कह दी।

- वेटर, दो मिनी थाली ले आना।

- वेटर, दो नहीं, तीन ही ले आना। मैं भी इन के साथ हूॅ।

चौंक कर दोनों ने मुड़ कर देखा। हृदय नाथ खड़े मुस्करा रहे थे।

Recent Posts

See All
नया एल्बम — किस का

उड़ती हुई खबर है कि राहुल गांधी का एक एल्बम रिलीज़ होने वाला है। पार्टी के मुख्यालय में इस के लिये तैयारी चल रही है। आठ दस हीरोइन का साक्षत्कार हो चुका है। एक जानकार ने (अपना नाम न बताने की शर्त पर)

 
 
 
धन्यवाद ज्ञापण

धन्यवाद ज्ञापण एक तरह से देखा जाये तो गोडसे को धन्यवाद दिया जाना चाहिये कि उन्हों ने गांधी के सपने को साकार कर दिया। एक बार गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान मेरी लाश पर बने गां। पाकिस्तान तो बन गया पर लाश

 
 
 
हार जीत

हार जीत सेठ खुशहाल चन्द के यहॉं काफी चहल पहल थी। उस के विशाल बंगले के सामने विशाल उद्यान को बड़ी सुरुचि से सजाया गया था। नगर के सभी नामी गरामी नागरिक वहॉं पर आमंत्रित थे। एक ओर बड़े से स्टेज पर संगीत और

 
 
 

Comments


bottom of page