top of page

मालिक मेरे मैं नहीं कमीशन खायो

  • kewal sethi
  • Feb 4
  • 1 min read

मालिक मेरे मैं नहीं कमीशन खायो


बड़ी मुश्किल से प्रोजैक्ट बजट में शामिल करवायों

एक सौ तीन शर्तें लगा कर तब वह हाथ में आयो

मालिक मेरे मैं नहीं कमीशन खायो


टैण्डर को पहले लॉ डिपार्टमैण्ट से तुरन्त स्वीकृत करायो

जैसा हुक्म मिला था वैसे दर्जन भर अखबार में छपवायो

मालिक मेरे मैं नहीं कमीशन खायो


जब टैण्डर आये तब उन्हें उच्चस्तर कमेटी को दिखलायो

बड़ी मीन मेख निकाली उस ने, तब षार्ट लिस्ट में आयो

मालिक मेरे मैं नहीं कमीशन खायो


तीन तीन अफसरों को बुला कर उन को सब दिखलायो

तब कहीं जा कर एप्रूव हुआ, सब से सस्ते को दिलवायो

मालिक मेरे मैं नहीं कमीशन खायो


छोटे अफसर सब वैर पड़े हैं, झूटे आरोप मुझ पर हैं लगायो

क्यूॅं बात उन की मान कर ई डी, सी बी आई को बुलवायो

मालिक मेरे मैं नहीं कमीशन खायो


हुआ बस इतना ही जब फाईनल वर्क आडर्र देने को बुलवायो

एक हाथ से लिया आर्डर, दूसरे से एक बाक्स मुझे था पकड़ायो

मालिक मेरे मैं नहीं कमीशन खायो


सब काम किया कायदे से, जाने किस ने सरकार को है भरमायो

कहें कक्कू कवि ईमानदार को बिन बदनामी के कुछु हाथ न आयो

मालिक मेरे मैं नहीं कमीशन खायो

 
 
 

Recent Posts

See All
नये ज़माने की कहानियॉं

नये ज़माने की कहानियॉं इस बार केन्द्रीय सविचालय पुस्तकालय से श्री दिव्य प्रकाष दुबे की कहानी संग्रह ‘‘षर्तें लागू’’ ले आया। इस के बारे मे ंदैनिक जागरण ने लिखा, ‘‘दिव्य प्रकाष तथा उन की भाषा दोनों जवान

 
 
 
कौन मरा

कौन मरा मेरा दोस्त अपनी कार बहुत तेज़ चलाता है। वास्तव में पूछा जाये तो वह तेज़ नहीं रैश चलाता है। पर उस दिन जब उस ने अचानक कार को ब्रेक मारी तो मेरा सर सामने डैश बोर्ड से टकराते टकराते बचा हांलाकि मैं

 
 
 
चंगेज़ खान - 5

चंगेज़ खान - 5 चिनगीज़ खान जब अवर्गा लौटा तो उसके बाद इतनी लूट की सामग्री थी कि उसे संभालना मुश्किल था। उस के लिपिक दिन रात एक कर के सूचिया बऩा रहे थे पर उस में भी समय लग रहा था। समझ में नहीं आ रहा था क

 
 
 

Comments


bottom of page