top of page

भागम भाग

  • kewal sethi
  • Oct 5, 2024
  • 2 min read

भागम भाग

- पिता जी, में अपने प्रेमी के साथ भाग रही हूॅं।

- गुड, वक्त भी बचे गा और पैसा भी।

कुछ रुक कर

- लेकिन जाओं गी कैसे

- ममी के साथ

- ममी छोड़ने जा रही है क्या

- नहीं, वह भी भाग रही है

- उसी प्रेमी के साथ

- नहीं, जैसे एक मयान में दो तलवारें नहीं रह सकतीं, वैसे ही एक प्रेमी की दो

प्रेमिकायें कैसे हो सकती है।

- तो वह अपने प्रेमी के साथ भाग रही है जो अलग है। पर मेरा सवाल तो रह ही गया। जाओं गी कहॉं, कैसे?

- ममी ने कुछ सोच रखा हो गा।

- ऐसा करो, मेरी कार ले जाओ।

- क्या आप भी साथ आ रहे हैं।

- नहीं। कार में चार ही बैठ सकते हैं।

- फिर बिना कार के आप क्या करों गे

- ओला, उबेर का ज़माना है। काम चल जाये गा।

- औला उबेर तो ठीक है पर घर का काम?

- कुछ दिन होटल में, फिर देखें गे। कुछ इंतज़ाम हो जाये गा।

- आप की प्रेमिका आ जाये गी क्या? कौन है?

- अरे तौबा, एक की फरमाईशों से ही दम खुश्क हो जाता है। दूसरी से राम बचायें।

- आप कहो तो कुछ दिन रुक सकते हैं।

- नहीं, नहीं। शुभ काम में देरी नहीं करते। कौन जाने कल क्या हो।

- क्या हो सकता है। हम तो कमिटिड हैं।

- कुछ भी हो सकता है। तुम्हारा प्रेमी ममी का प्रेमी हो जाये। ममी का प्रेमी तुम्हारा प्रेमी हो जाये। जो काम हो जाये, वही ठीक है। तुरन्त दान महा कल्याण।

- अच्छा तो मैं चलती हूॅं। ममी इंतज़ार कर रही हों गी।

- कहॉं?

- बाहर, और कहॉं, कार में।

- कौन सी कार?

- आप की, और किस की।

- पर चाभी तो तुम्हारे हाथ में है।

- दो चाभी होती हैं कार की।

- ओह!

Recent Posts

See All
पूर्ववत

पूर्ववत पति पत्नि घूमने बाज़ार में निकले। रास्ते में मिल गई एक लड़की। उस समय जो बात चीत हुई वह प्रस्तुत है। प पुरुष है, स पत्नि तथा म दूसरी लड़की। प - कहो माधवी, कैसी हो। म - बिल्कुल फर्स्ट क्लास। तुम कै

 
 
 
दोषी कौन

दोषी कौन एक पुरानी कहानी एक नगर में एक ब्राह्मण परिवार रहता था। यूॅं तो नवबौद्ध युवकों के अनुसार सभी ब्राह्मण धनाढय तथा पाखंडी तथा धूर्त होते हैं पर हमारी कथा वाला ब्राह्मण परिवार गरीब था बल्कि बहुत ग

 
 
 

Comments


bottom of page