top of page

बजट कटौती

  • kewal sethi
  • Jul 20, 2020
  • 1 min read

i remember that in जीम eighties, the madhya pradesh government had made a habit of announcing a cut of ten percent in the budget for all departments. the finance secretary was in charge of enforcing these cuts.

the comedy arose when he brought this habit of ten percent cut to home. i have put this in a poem. here it is.

बजट कटौती

(अफसर जब दफतर का काम करता है तो घर भी दफतर की ही समस्याओं को ले जाता है। वह वहाँ भी उस की प्रतिक्रिया तय करती हैं। इसी का एक उदाहरण)


बीवी बोली एफ एस से कुछ सुन रहे हैं आप

या दफतर के ख्यालों में ही खोये रहते हैं जनाब

मुझे अगले सप्ताह ही जाना है अपने मायके

पी ए को कह देना लखनऊ की सीट बुक करा दे

अब ऐसे नाक भौं मत सिकोड़ो नया नहीं है इरादा

चार साल बाद आ रहे हैं अमरीका से अपने भैया

भाभी भतीजों से हम जा कर गप्पें लड़ायें गे

वह कहें गी अमरीका की हम भोपाल का बतायें गे

अब इस में बिगड़ने की क्या बात है भला

साल के शुरू में ही तुम को दिया था मैं ने बता

एफ एस बोले तुम गल्त समझी हो मुझे डियर

तुम्हारे मायके जाने का प्रोग्राम है बिल्कुल क्लीयर

पर जानती हो आज कल क्या हाल है

एक तरफ महंगाई दूसरी ओर सूखे की मार है

सरकार की हालत पतली है दिया है यह संदेश

दस प्रतिशत कटौती का हो गया है जारी आदेश

छोड़ो अपना राग पुराना मिलाओ मेरे सुर में सुर

दस प्रतिशत कटौती देखते हुए हो आओ तुम कानपुर

अगले साल अेावरड्राफ्ट न रहा तो लखनऊ जायें गे

अगर सरप्लस हुआ बजट तो बरेली की टिकट कटायें गे

(15.4.88)

Recent Posts

See All
west bengal exit polls a poetic response.

west bengal exit polls it is usual to discuss exit polls because they are there. sometimes they are correct, sometimes go haywhere to tune to the idiot box is good pasttime for some while it brings

 
 
 
शीर्षक बाद में

शीर्षक बाद में - हसरत है बस यही कि वह इक बार तो देख ले -- ज़रा ठीक से बताओ, तुम्हारी पेंण्टिंग को कि तुम्हें - मुझ नाचीज़ में वह बात कहॉं जो है इस चित्र में -- दिल को सम्भालो गे तो आये गी जान चित्र

 
 
 
बताईये

बताईये एक बात मुझे आप को है आज बतानी मेरे लिये अहम है आप के लिये बेमानी कालेज में एक लड़की, भला सा है नाम देखती रहती हे मेरी तरफ बिना...

 
 
 

Comments


bottom of page