top of page

पराक्रम

  • kewal sethi
  • Jul 2, 2025
  • 1 min read

पराक्रम


- तुम राजेश हो न?

- हॉं

- कूचा दरीबा में रहते हो?

- हॉं

- मुझे तुम्हारी पिटाई करना है।

- क्यों?

- ै पिछले हफते तुम मुझे गाली दे कर भाग लिये थे, आज काबू में आये हो।

- इस मौहल्ले मे एक और राजेश भी रहता है, चार घर दूर।

- ऐसा क्या?

- वह मुझे भी गाली देता है और भाग लेता है।

- तुम उसे पीटते क्यों नहीं

- नहीं पीट सकता

- क्यों, क्या वह तुम से बडा है

- नहीं, दो साल छोटा है

- फिर भी नहीं पीट सकते? डरते हो?

- बहुत

- चलो दोनों उसे चल कर देखते है।

- नहीं जा सकतें

- क्यों?

- उस के भाई का नाम राकेेश है

- राकेश हो या रमेश, क्या फरक पड़ता है। हमें तो राजेश से निपटना है।

- आप गड्डू पहलवान को जानते हो

- उसे कौन नहीं जानता। नामी बदमाश, गुण्डा नम्बर एक

- उस का नाम राकेश है।

- ऐसा क्या?

- तो चलें, राजेश का सबक सिखाने

- नहीं अभी नहीं

- क्येंा

- मेरी बीवी ने अभी मुझे सब्ज़ी लेने भेजा है। देर हो गई तो मुश्किल हो गी।

Recent Posts

See All
विश्वबन्धु

विश्वबन्धु अमरीका से निकलना कौन सा आसान होता है। बड़ी मुश्किल से आठ दस दिन का अवकाश तो मिल पाता है। इस छोटी सी अवधि में मॉं बाप को मिलो कि सुसराल जाओं या दोस्तों से मिलो। इस लिये कई मित्रों से मिले तो

 
 
 
शबाना

शबाना पहले मैं यह साफ कर दूॅं कि मैं उस तबके से आता हूॅं जिसे मिडिल क्लास कहा जाता है। ज़ाहिर है कि मेरे यार दोस्त भी उसी तबके से ही हों गे। तो किस्सा इस तरह है कि एक दोस्त अज़म का निकाह था। उस का निकाह

 
 
 
कहां आ गये हम

कहां आ गये हम मेरे दादा तहसील में ओहदेदार थे। मेरे नाना पुलिस में थे। भरा पूरा परिवार था, ज़मीनें थीं, पैसा था और सब से बढ़ कर रोैअब था। पर मेरा दुर्भाग्य कि मुझे एक लड़की से प्यार हो गया और उस को मुझ

 
 
 

Comments


bottom of page