top of page

खामोश

  • kewal sethi
  • May 29, 2025
  • 1 min read

खामोश


जब से उस की पत्नि की मृत्यु हई है, वह बिल्कुल चुप है। उस की ऑंखें कहीं दूर देखती है पर वह कुछ देख रही हैं या नहीं, वह नहीं जानता। वह कहॉं है, उसे पता नहीं। उस के लिये कौन खाता लाता है, वह नहीं जानता। उस के बिल कौन चुकाता है, उसे खबर नहीं। उस के कमरे में एक खिउ़की है। जब वह खडा होता है तो मुश्किल से उस तक पहॅंच पाता हैं। उस खिड़की पर परदा है। वह परदे को हटाता नहीं है किन्तु उसे पता है कि बाहर कारें चल रहीं हैं। उन की आवाज़ वह सुन सकता है, पर उन्हें देख नही सकता। उस का देखने की हसरत भी नहीं है। वह कब से यहॉं है, यह भी वह नहीं जानता।

और आज! उसे उस कमरे से बाहर लाया गया है। वह कहीं जा रहा है। कहॉं, उसे पता नहीं पर वहॉं बहुत से लोग हों गे। कुछ खड़े हों गे, कुछ बैठे हों गे। कुछ बोल रहे हों गे, कुछ सुन रहे हों गे। पर क्या बोल रहे हैं, क्या सुन रहे हैं, उसे पता नहीं। उस का मन इन सब में नहीं है। वह कहीं दूर है।

पर उसे एक आवाज़़ आती है।

पत्नि की हत्या के अपराध में तुम्हें उम्र कैद की सज़ा दी जाती है।

Recent Posts

See All
नया एल्बम — किस का

उड़ती हुई खबर है कि राहुल गांधी का एक एल्बम रिलीज़ होने वाला है। पार्टी के मुख्यालय में इस के लिये तैयारी चल रही है। आठ दस हीरोइन का साक्षत्कार हो चुका है। एक जानकार ने (अपना नाम न बताने की शर्त पर)

 
 
 
धन्यवाद ज्ञापण

धन्यवाद ज्ञापण एक तरह से देखा जाये तो गोडसे को धन्यवाद दिया जाना चाहिये कि उन्हों ने गांधी के सपने को साकार कर दिया। एक बार गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान मेरी लाश पर बने गां। पाकिस्तान तो बन गया पर लाश

 
 
 
हार जीत

हार जीत सेठ खुशहाल चन्द के यहॉं काफी चहल पहल थी। उस के विशाल बंगले के सामने विशाल उद्यान को बड़ी सुरुचि से सजाया गया था। नगर के सभी नामी गरामी नागरिक वहॉं पर आमंत्रित थे। एक ओर बड़े से स्टेज पर संगीत और

 
 
 

Comments


bottom of page