top of page

भागम भाग

  • kewal sethi
  • Oct 6, 2024
  • 2 min read

भागम भाग


- पिता जी, मैं अपने प्रेमी के साथ भाग रही हूॅं।

- गुड, वकत भी बचे गा और पैसा भी

कुछ रुक कर

- लेकिन जाओं गी कैस

- ममी के साथ

- ममी छोड़ने जा रही है क्या

- नहीं, वह भी भाग रही है

- उसी प्रेमी के साथ

- नहीं, जैसे एक मयान में दो तलवारें नहीं रह सकतीं, वैसे ही एक प्रेमी की दो

प्रंेमिकायें कैसे हो सकती है।

- तो वह अपने प्रेमी के साथ भाग रही है जो अलग है। पर मेरा सवाल तो रह ही गया। जाओं गी कैसे?

- ममी ने कुछ सोच रखा हो गा।

- ऐसा करो, मेरी कार ले जाओ।

- क्या आप भी साथ आ रहे हैं।

- नहीं। कार में चार ही बैठ सकते हैं।

- फिर बिना कार के आप क्या करों गे

- ओला, उबेर का ज़माना है। काम चल जाये गा।

- औला उबेर तो ठीक है पर घर का काम?

- कुछ दिन होटल में, फिर देखें गे। कुछ इंतज़ाम हो जाये गा।

- आप की प्रेमिका आ जाये गी क्या? कौन है?

- अरे तौबा, एक की फरमाईशों से ही दम खुश्क हो जाता है। दूसरी से राम बचायें।

- आप कहो तो कुछ दिन रुक सकते हैं।

- नहीं, नहीं।शुभ काम में देरी नहीं करते। कौन जाने कल क्या हो।

- क्या हो सकता है। हम तो कमिटिड हैं।

- कुछ भी हो सकता है। तुम्हारा प्रेमी ममी का प्रेमी हो जाये। ममी का प्रेमी तुम्हारा प्रेमी हो जाये। जो काम हो जाये, वही ठीक है। तुरन्त दान महा कल्याण।

- अच्छा तो मैं चलती हूॅं। ममी इंतज़ार कर रही हों गी।

- कहॉं?

- बाहर, और कहॉं, कार में।

- कौन सी कार?

- आप की, और किस की।

- पर चाभी तो तुम्हारे हाथ में है।

- दो चाभी होती हैं कार की।

- ओह!

Recent Posts

See All
नया एल्बम — किस का

उड़ती हुई खबर है कि राहुल गांधी का एक एल्बम रिलीज़ होने वाला है। पार्टी के मुख्यालय में इस के लिये तैयारी चल रही है। आठ दस हीरोइन का साक्षत्कार हो चुका है। एक जानकार ने (अपना नाम न बताने की शर्त पर)

 
 
 
धन्यवाद ज्ञापण

धन्यवाद ज्ञापण एक तरह से देखा जाये तो गोडसे को धन्यवाद दिया जाना चाहिये कि उन्हों ने गांधी के सपने को साकार कर दिया। एक बार गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान मेरी लाश पर बने गां। पाकिस्तान तो बन गया पर लाश

 
 
 
हार जीत

हार जीत सेठ खुशहाल चन्द के यहॉं काफी चहल पहल थी। उस के विशाल बंगले के सामने विशाल उद्यान को बड़ी सुरुचि से सजाया गया था। नगर के सभी नामी गरामी नागरिक वहॉं पर आमंत्रित थे। एक ओर बड़े से स्टेज पर संगीत और

 
 
 

Comments


bottom of page