top of page

दिलेरी और राम चन्द्र

  • kewal sethi
  • Feb 24, 2024
  • 1 min read

दिलेरी और राम चन्द्र


बैठक में किसी ने कहा, रामचन्द्र वापस आ गये।

- क्यों कितने दिन की छुट्टी पर था।

- अरे, मैं उस रामचन्द्र की बात नहीं कर रहा।

- और कितने रामचन्द्र हैं अपने दफतर में

- पागल हो, मैं दफतर की बात नहीं कर रहा। मैं अयोध्या की बात कर रहा हूॅं।

- ओह, भगवान राम की। तो ऐसा बोलो न। पर वह गये कहॉं थे जो वापस आ गये।

- यह लाक्षणिक भाषा है।

- मतलब

- मतलब यह कि केवन किसी बिन्दु को स्पष्ट करने के लिये ऐसा कहा जाता है।

- यानि कि सीधे बात न कह कर उलटी बात कहते है ताकि सीधी बात समझ में आ जाये।

- सही समझे

- जैसे हमारेे दफतर में होता है। वज़न रखने से फाईल की रफतार बढ़ती है।

- समझने वाले तुरन्त समझ जाते हैं कि क्या कहा जा रहा है। और हम कहते भी नहीं।

- मतलब आ गये तो आ गये। अब कहीं जायें गे नहीं।

- सही समझे।

- चलिये हम भी वापस चलते हैं, अपने डैस्क पर। जहॉं के थे, वही रहें गे।


 
 
 

Recent Posts

See All
चंगेज़ खान - 5

चंगेज़ खान - 5 चिनगीज़ खान जब अवर्गा लौटा तो उसके बाद इतनी लूट की सामग्री थी कि उसे संभालना मुश्किल था। उस के लिपिक दिन रात एक कर के सूचिया बऩा रहे थे पर उस में भी समय लग रहा था। समझ में नहीं आ रहा था क

 
 
 
बच्चों के साथ रेल तथा अन्य यात्रायें

बच्चों के साथ रेल तथा अन्य यात्रायें एक बच्चों की मौसी मुरादाबाद में रहती थी। मौसा लोक निर्माण विभाग में थे। लांग वीक एण्ड वहॉं जाया जाये, यह सोचा। मौसा का इत्तलाह भी कर दी। शुक्रवार सुबह जब स्टेशन आय

 
 
 
चंगेज़ खान -- भाग 4

चंगेज़ खान भाग 4 मंगोल क्षेत्र के सर्वोच्च शासक बनने के चार वर्ष पश्चात, जब वह 48 वर्ष का था, उस के पास जर्चड राज्य के शासक, जिसे स्वर्णिम खान कहा जाता था, का एक प्रतिनिधि मण्डल उस के यहां आया। जर्चड र

 
 
 

Comments


bottom of page