चक्रव्यूह
चक्रव्यूह
सात महारथी प्रतीक्षा कर रहे थे कि जिस को बुलाया है वह आया ही नहीं तो अपनी कार्रवाई कैसे आरम्भ करें। समय का पालन करना तो पहली आवश्यकता है सफल होने के लिये। क्या आज की कार्रवाई स्थगित की जाये, यह विचार किया ही जा रहा था कि अभिमन्यू कमरे में दाखिल हुआ।
द्रोणाचार्य - अभिमन्यु, तुम यहॉं क्या कर रहे हो। हम ने तो तुम्हारे पिता का आमंत्रित किया था।
अभिमन्यु - क्षमा करें गुरूवर। पिता जी को अचानक दूसरे स्थान पर जाना पड़ा। आप लोग प्रतीक्षा कर रहे हों गे, यह सोच कर मैं आ गया कि सम्भवतः मैं आप के प्रश्नों का उत्तर दे सकूॅं।
द्रोणाचार्य - यह नियमानुसार तो नहीं है पर चूंकि हम काफी समय से राह देख रहे थे, इस कारण तुम्हीं से कुछ जानकारी ले लेते हैं। कृपाचार्य जी, आप आरम्भ करे।
कृपाचार्य - धन्यवाद। वत्स मैं यह जानना चाहता हूॅं कि क्या तुम्हें मालूम है कि हम ने तुम्हारे पिता जी को क्यूं बुलाया था।
अभि - जी मुझे माता श्री ने इस बारे में जानकारी दे दी है।
कृपा - ठीक है तो यह बताओ कि इन्द्रपस्थ और हस्तिनापुर में यह टकराव की स्थिति क्यूं हुई।
अभि - जी, हस्तिानापुर के कुछ लोग इन्द्रप्रस्थ आना चाहते थे। ठीक उसी समय इन्द्रपस्थ के लोग हस्तिनापुर जाना चाहते थे। चूंकि दोनों गाड़ियां एक ही पटरी पर चल रही थीं, इस लिये टक्कर होना स्वाभाविक था।
शल्य - वत्स, क्या किसी ने इस टकराहट को रोकने का प्रयास नहीं किया।
अभि - मामा कृष्ण ने इस के लिये प्रयास किया था। उन्हों ने निवेदन किया था कि पहले इन्द्रप्रस्थ के लोगों को हस्तिनापुर आ जाने दिया जाये। उस के बाद यदि वहां के लोग इन्द्रप्रस्थ आना चाहते हैं तो उन का स्वागत हो गा।
करण - क्या तुम्हारे विचार में यह सही होता। पहले हस्तिनापुर के लोग इन्द्रप्रस्थ क्यूं नहीं आ सकते थे। आखिर धृतराष्ट्र बड़े हैं, उन के पुत्र को प्राथमिकता होना चाहिये थी।
अभि - माननीय घृतराष्ट्र अवष्य ही बड़े हैं। यदि उन्हो ने आने की इच्छा व्यक्त की होती तो वे इन्द्रप्रस्थ पहले आ सकते थे।
षल्य - तुम्हें मालूम है कि उन की अपनी समस्या है, इस कारण वह अपना प्रतिनिधि भेजना चाहते थे तो इस में हर्ज क्या था।
अभि - प्रतिनिधि का वही रुतबा नहीं हो सकता जो उन का अपना है।
अष्वथामा - उन के प्रतिनिधि का दर्जा भी ऊंचा है, यह तो तुम जानते हो गे।
अभि - हमारा विचार है कि युधिष्ठर अंकल का दर्जा अधिक ऊंचा है।
दोणाचार्य - क्या तुम्हें मामा बलराम का कहना याद है कि हमारे प्रतिनिधि का दर्जा ऊंचा है।
अभि - मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है।
जयद्रथ - मेरे विचार में अभिमन्यु से चर्चा करने का कोई लाभ नहीं है क्योंकि एक तो वह किसी प्रष्न में उत्तर में कह सकता है कि उसे मालूम नहीं है और दूसरे उसे किसी निर्णय लेने के लिये अधिकृत भी नहीं किया गया। इस में भी संदेह है कि उस के पिता को जानकारी है कि वह साक्षात्कार के लिये आया हैं। माता की आधी अधूरी जानकारी के आधार पर बात करना उचित नहीं हो गा।
द्रोणाचार्य - जयद्रथ, तुम ठीक कहते हो। बड़ों के मामले में बड़ों को ही निर्णय लेने का अधिकार है, उन के प्रतिनिधि, और वह भी अनाधिकृत प्रतिनिधि, को नहीं। अभिमन्यु, तुम जा सकते हो।
अभिमन्यु - धन्यवाद। प्रणाम।
Comments