top of page

घबराहट

  • kewal sethi
  • Feb 4, 2023
  • 3 min read

घबराहट


आज पियुश आ रहा है मुझे लेने के लिये - बाप ने बेटे से कहा।

- यह तो बड़ी अच्छी बात है।

- हो गी ही। मुझ से छुटकारा जो मिले गा।

- मैं ने यह कब कहा। मेरा तो मतलब था हवा बदल जाये गी तो आप को अच्छा लगे गा।

- बेटा, मैं ने धूप में बाल स्फैद नहीं किये। बीवी बच्चे सभी को राहत हो गी मेरे जाने से।

- अब आप तो ऐसे ही बात करते हो। क्या कसर रखी हैं हम ने और पियुश ही कौन आवभगत करे गा।

- उसे कुछ नहीं हुआ है। हर बार इसरार कर के ले जाता है।

- और तीन हफते में वापस भी भेज देता है।

- वह तो मेरे ज़ोर देने पर ही, वरना .......

- वरना क्या?

- वह तो मुझे थोड़ी तकलीफ होती हे न ऊपर नीचे जाने में न, इस लिये।

- अब पियुश की भी मजबूरी है। सरकारी क्वार्टर है। पहली मंज़िल पर अलाट हुआ है तो दिक्कत तो हो गी ही। और आप बैठ तो सकते नहीं।

- अब भई, जीवन में और क्या रखा है, किसी से मिलें न तो कोफत तो होती है। पर .....

- पर क्या?

- वहाॅं पर लोग बड़े अजीब हैं, कोई बात कर के राज़ी ही नहीं होता। सब अपने में मस्त हैं। इस लिये ही तो लैटना पड़ता है।


अब दूसरा पहलू देखें।


- हाॅं मनीश, गाड़ी थोड़ी लेट चल रही है। शायद दिल्ली में धुन्ध के कारण और लेट हो जाये।

- चलो, आ तो रहे ही हो। पिता जी तो तुम्हारी राह देख रहे हैं।

- उन का फोन भी आया था। एक घण्टा आगे पीछे क्या। उतावले हो जाते हैं।

- यहाॅं उन का मन नहीं लगता। पीछे महीने ही तो भोपाल से आये थे और अब फिर जाने की ज़िद कर रहे हैं।

- और वहाॅं कौन से खुश रहते है। चार बार नीचे उतरते हैं और हर बार किसी का सहारा चाहिये।

- भाभी कैसे मैनेज कर लेती है, समझ नहीं आता। और यहाॅं यह है कि घर में आराम नहीं पड़ता।

- वह तो उन की आदत ही है।

- छोटा घर है और और बच्चे अब कालेज जाते हैं, उन्हें पढ़ाई के लिये अलग अलग कमरा चाहिये।

- जगह की कमी तो है ही और आजकल बच्चे एक कमरे में बन्द नहीं रहना चाहते।

- केाशिश तो करते हैं।

- अब भाई, अपना ज़माना थोड़ा है। एक कमरे में सात लोग रह लेते थे। अब तो सब को अपना कमरा चाहिये।

- यह मेरी ही बात थोड़ी है। हर घर में यही हो रहा है। हम ने कभी इस के बारे में सोचा नहीं।

- और पिता जी का क्या प्रोग्राम है। अब के कितने दिन रहें गे।

- क्यों, अभी से घबरा गये क्या

- मैं नहीं, घबराहट तो उन को होती है। तीसरे दिन से ही।

- वहाॅं कोई साथी नहीं मिलता न। कह रहे थे हर कोई अपने में मस्त रहता है।

- अब यह तो आज का चलन है। सब के अपनी अपनी मुश्किल है। वह ज़माना गया जब राह चलते को राम राम कर लेते थे।

- उम्र का भी तो सवाल है। अब तो संगी साथी भी एक एक कर जा रहे हैं।

- सही है, अब तो वक्त काटना है। ऐसे में सब्र करना चाहिये। और वह उन के बस की बात नहीं।

- - अच्छा तो शाम को मिलते हैं। अभी तो दफतर का वक्त हो गया है।



Recent Posts

See All
नया एल्बम — किस का

उड़ती हुई खबर है कि राहुल गांधी का एक एल्बम रिलीज़ होने वाला है। पार्टी के मुख्यालय में इस के लिये तैयारी चल रही है। आठ दस हीरोइन का साक्षत्कार हो चुका है। एक जानकार ने (अपना नाम न बताने की शर्त पर)

 
 
 
धन्यवाद ज्ञापण

धन्यवाद ज्ञापण एक तरह से देखा जाये तो गोडसे को धन्यवाद दिया जाना चाहिये कि उन्हों ने गांधी के सपने को साकार कर दिया। एक बार गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान मेरी लाश पर बने गां। पाकिस्तान तो बन गया पर लाश

 
 
 
हार जीत

हार जीत सेठ खुशहाल चन्द के यहॉं काफी चहल पहल थी। उस के विशाल बंगले के सामने विशाल उद्यान को बड़ी सुरुचि से सजाया गया था। नगर के सभी नामी गरामी नागरिक वहॉं पर आमंत्रित थे। एक ओर बड़े से स्टेज पर संगीत और

 
 
 

Comments


bottom of page