कृतज्ञता ज्ञापन
कृतज्ञता ज्ञापन
टाईम्ज़ आफ इंडिया में 25.6.02 को एक समाचार छपा है। गंगाराम हस्पताल के डाक्टर ने कहा कि श्रीमती प्रियंका वाडरा रात को एक बजे प्रसव के लिये हस्पताल आईं ताकि वहाँ पर मरीज़ों को कष्ट न हो। उन्हों ने प्रातः साढ़े छः बजे बच्चे को जन्म दिया।
इस से सिद्ध होता है कि नेहरू -गाँधी -वाडरा परिवार दूसरे लोगों का कितना ध्यान रखता है। आखिर बड़प्पन की यही तो निशानी है। पर मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है कि इस के लिये किस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाये। श्रीमती प्रियंका के प्रति या नवजात शिशु के प्रति। उस ने भी दूसरे मरीज़ों को ध्यान में रख कर आने का समय तय किया।
काश आम जनता के आने वाले बच्चे इसी तरह सब के आराम को ध्यान में रखते।
Comments