top of page

कवि की होली

  • kewal sethi
  • Aug 1, 2020
  • 1 min read

कवि की होली


सोच रहा था बैठे बैठे होली कैसे मनाऊँ

अन्त यही सोचा कि कविता कोई बनाऊँ

कविता ही तो आखिर कवि की होली है

रंग है यह पिचकारी है हंसी है ठिठोली है


नहीं अपने पास और कुछ कविता ही तुम सुनाओ

डरते नहीं हैं लोग रंग से कविता से उन्हें डराओ

छोड़ दो कविता की बौछाड़ रंग डालने जब कोई टोली आये

उधर आये रंग की पिचकारी इधर से कविता की गोली जाये


देखो तीन मिनट में ही होता है मैदान क्लीयर

इतने में भीग गये तो - अरे मत घबराओ डीयर

रंग तो साबुन से धुल जायें गे कपड़े यह फट जायें गे

पर कविता सुन कर गये जो जीवन भर पछतायें गे

फिर तुम से होली खेलने का नाम न लें गे घबरायें गे

न ही तुम को कविता पढ़ने होली की सभा में बुलायें गे

(हरदा - 7 मार्च 1966)

Recent Posts

See All
शीर्षक बाद में

शीर्षक बाद में - हसरत है बस यही कि वह इक बार तो देख ले -- ज़रा ठीक से बताओ, तुम्हारी पेंण्टिंग को कि तुम्हें - मुझ नाचीज़ में वह बात कहॉं जो है इस चित्र में -- दिल को सम्भालो गे तो आये गी जान चित्र

 
 
 
बताईये

बताईये एक बात मुझे आप को है आज बतानी मेरे लिये अहम है आप के लिये बेमानी कालेज में एक लड़की, भला सा है नाम देखती रहती हे मेरी तरफ बिना...

 
 
 
व्यापम की बात

व्यापम की बात - मुकाबला व्यापम में एम बी ए के लिये इण्टरव्यू थी और साथ में उस के थी ग्रुप डिस्कशन भी सभी तरह के एक्सपर्ट इस लिये थे...

 
 
 

Comments


bottom of page