top of page

covid

  • kewal sethi
  • Nov 24, 2020
  • 1 min read


कोविड


चीन से शरू हो कर युरोप अमरीका का चक्कर लगा कर


कोविड आखिर भारत में आया उसे अपना निषाना बना कर


न जाने कौन सी बीमारी है जो फैल रही है यूॅं बे तहाशा


न दवा इस की, न इलाज कोई इस का, अजब है तमाशा


पढत़े थे रोज़ अख्बारो में इतने आ गये इस की ज़द में


किस स्टेट ने पा लिया काबू, कौन भुगत रहे अभी तक इसे


कभी घर जाते हुये मजबूर मज़दूरों की कहानी थी हर सू छाई


कभी सिकुड़ती हुई इकानोमी की परेशानी से जनता घबराई


सुनते थे, कवितायें लिखते थे, कुछ दर्द भरी कुछ व्यंगात्मक


पर घबराहट हो रही है जब घर के सामने दी इस ने दस्तक


परसों से इस की खबर आ रही है कानों कान थी सब बात


पर कल तो पुलिस वाला बाकायदा हो गया वहाॅं पर तैनात


कोविड हाटस्पाट का बोर्ड भी चस्पाॅं कर दिया इस गेट पर


तुर्रा यह कि पचास एक इश्तहार भी लटका दिये इधर उधर


न जाने कब सड़क पार कर इधर भी आ जाये यह नामुराद


घर से निकलना भी तो अब तो लगता है जी का जंजाल


आया, अब आया वैक्सीन, इस का ही शोर है चारों अतराफ


पर तब तक कौन जाने भारत के, विश्व के क्या हों गे हालात


वैक्सीन नहीं हे, दवा नहीं, न है इस में किसी अपने का सहारा


कहें कक्कू कवि सिर्फ दुआ पर ही मनुहसर है जीवन हमारा



Recent Posts

See All
काकरोच गाथा

काकरोच गाथा कुछ याद उन्हें भी कर लो जो रहते तुम्हारे साथ रक्षा करते हैं तुम्हारी और सम्पत्ति की दिन रात उन के भी तो घर है, उन के भी हैं बीवी बच्चे पर अपने कर्तव्य के प्रति सदैव रहते हैं वह सच्चे बैरिय

 
 
 
Genghis Khan - a tribute

This noble king.was called Genghis Khan. who in his time was of so great renown, That there was.Nowhere in no region. So excellent a lord in all things. He lacked nothing.That belongs to a king. A

 
 
 
20 जुलाई की याद में

20 जुलाई की याद में जैन ज़ेड के पोस्ट सब को आते पसंद पर मैं तो उम्र रसीदा हूं और हूॅं स्वछन्द हम ने भी अपने समय में दुनिया संवारी थी परन्तु इस में मानवता पर नज़र हमारी थी परिवार में एकता बनाये रखना बात

 
 
 

Comments


bottom of page