top of page

समझ

  • kewal sethi
  • Feb 18, 2024
  • 1 min read

समझ

- आई लव यू

- मुझे अंग्रेज़ी नहीं आती

- लगती तो तुम पढ़ी लिखी हो

- दिखते तो तुम भी हो

- बी कामर्स किया है और वह भी फर्स्ट डिविज़न मे

- तो हिसाब किताब कर लेतेे हो पर समझ से दूर ही रहे।

- समझ से दूर? मेरे ख्याल से तुम समझी नहीं, मैं क्या कह रहा हूॅं।

- यह भी तुम्हारी कम समझ का सबूत है।

- हे समझदारी की देवी, मेरी समझ में कहॉं कमी है, यह तो बताओ।

- अपने गरेब्यान में मुॅंह डाल कर देखो गे तो पता चल जाये गा।

- जो हुकुम, जब समझ आ जाये गी तो बात करूॅं गा।

- गुड

- तब तक बाई्र, डियर

- बाई भैया

- यह क्या?

- यही तो समझा रही थी तुम्हें। पर समझो, तब न।


 
 
 

Recent Posts

See All
चंगेज खान - 3

चंगेज खान तृत्रीय अध्याय तेमुजिन तथा जेमुका दोनों ही अपने अपने तौर पर खान थे किन्तु दोनों ओंग खान के आधीन ही माने जाते थे। ओंग खान की आयु काफी हो गई थी और यह स्पष्ट नहीं था कि उस के पश्चात मंगोल जाति

 
 
 
मालिक मेरे मैं नहीं कमीशन खायो

मालिक मेरे मैं नहीं कमीशन खायो बड़ी मुश्किल से प्रोजैक्ट बजट में शामिल करवायों एक सौ तीन शर्तें लगा कर तब वह हाथ में आयो मालिक मेरे मैं नहीं कमीशन खायो टैण्डर को पहले लॉ डिपार्टमैण्ट से तुरन्त स्वीकृत

 
 
 
भला आदमी

भला आदमी वह भला आदमी था। सब उसे भला कहते थे तो भला ही हो गा न। हर किसी की मदद के लिेये तैयार। जान पहचान हो या न हो, कोई उसे कोई काम बता देता तो वह खुशी से करता। मौहल्ले के हर घर में उस का स्वागत होता

 
 
 

Comments


bottom of page