top of page

शाम

  • kewal sethi
  • Aug 13, 2020
  • 1 min read

शाम


इक उदास शाम

मैं तन्हा

न साथी है कोई, न मंजि़ल ही

एक सफर

जो खतम होने का नाम ही नहीं लेता

यह बिखरी हुई यादें

जिन में अब उम्मीद की झलक भी नहीं


यह सूनी राहें

रहगुज़र का इंतज़ार कर सोने की तैयारी में हैं

यह फैलते हुए साये

जाने किस को छूना चाहते हैं

रात के बिखरते हुए गेसू

किस की बलायें लेने को हैं बेताब

कौन जाने किस कल का ख्वाब लिये

गुज़र रही है यह उदास शाम


इक उदास शाम

मैं तन्हा

इतराफ में नशे में झूमता हुआ हजूम

जाम में छलकता हुआ आब ए हयात

अपने में ही समाये हुए यह अशखास

कौन जाने इन्हें किस खुशी की तलाश है


इक उदास शाम

यह कौन है जो प्यार की राह

चला है सजाने इक ताजमहल

वह बरबाद मोहबत की इक यादगार

जिस से जुदाई की बू आती है

फिर हिजर की रात बिताने

जा रहा है कौन आज युमना के किनारे

मेरे लिये शायद यह भी नहीं

बस रह गई है बिखरी सी याद


इक उदास शाम

मैं तन्हा


Recent Posts

See All
west bengal exit polls a poetic response.

west bengal exit polls it is usual to discuss exit polls because they are there. sometimes they are correct, sometimes go haywhere to tune to the idiot box is good pasttime for some while it brings

 
 
 
शीर्षक बाद में

शीर्षक बाद में - हसरत है बस यही कि वह इक बार तो देख ले -- ज़रा ठीक से बताओ, तुम्हारी पेंण्टिंग को कि तुम्हें - मुझ नाचीज़ में वह बात कहॉं जो है इस चित्र में -- दिल को सम्भालो गे तो आये गी जान चित्र

 
 
 
बताईये

बताईये एक बात मुझे आप को है आज बतानी मेरे लिये अहम है आप के लिये बेमानी कालेज में एक लड़की, भला सा है नाम देखती रहती हे मेरी तरफ बिना...

 
 
 

Comments


bottom of page