top of page

बसन्त ऋतु आ गई है

  • kewal sethi
  • Jul 4, 2020
  • 1 min read

बसन्त ऋतु आ गई है


कलैण्डर देख कर मुझे पता चला कि

बसन्त ऋतु आ गई है

यूँ तो मुँह अंधेरे ही उठ कर

पकड़नी पड़ती है कोई लोकल

पत्थरों, लोहे, तारों से गुज़र कर

पहुँच जाता हूँ कारखाने में वक्त पर

जहाँ दिन को भी जला कर बत्ती काम करते हैंं

(यानि अपने पेट के लिये ईधन का इंतज़ाम करते हैं)

और शाम को गहराते हुए अंधेरे में

जब थका थका सा लौट आता हूँ

घरेलू तकाज़ों को किसी तरह

फुसला कर, धमका कर टाल जाता हूँ

यहाँ तक कि हफतावारी नागा आ जाता है

लम्बी फहरिस्त से झूझने में ही दिन निकल जाता है

किसे फुरसत है कि मौसम का पता लगाये

कौन जाने कब बहार आती है कब खजाँ जाये

बारिश का पता चल जाता है क्योंकि

कपड़ा छाते का जो बदलना पड़ता है

सर्दी का भी पता चलता है क्योंकि

पुरानी रज़ाई में पैवंद लगवाना पड़ता है

गर्मी याद दिला जाती है पसीना बहा कर

पर बसन्त का पता चलता है

सिफऱ् कलैण्डर पर निगाह कर

(12.1.79 - रेल गाड़ी में)

Recent Posts

See All
west bengal exit polls a poetic response.

west bengal exit polls it is usual to discuss exit polls because they are there. sometimes they are correct, sometimes go haywhere to tune to the idiot box is good pasttime for some while it brings

 
 
 
शीर्षक बाद में

शीर्षक बाद में - हसरत है बस यही कि वह इक बार तो देख ले -- ज़रा ठीक से बताओ, तुम्हारी पेंण्टिंग को कि तुम्हें - मुझ नाचीज़ में वह बात कहॉं जो है इस चित्र में -- दिल को सम्भालो गे तो आये गी जान चित्र

 
 
 
बताईये

बताईये एक बात मुझे आप को है आज बतानी मेरे लिये अहम है आप के लिये बेमानी कालेज में एक लड़की, भला सा है नाम देखती रहती हे मेरी तरफ बिना...

 
 
 

Comments


bottom of page