top of page

प्याज़ जिन्दाबाद

  • kewal sethi
  • Jul 14, 2020
  • 1 min read

प्याज़ जिन्दाबाद


जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि भारत प्रजातंत्र है सब से बड़ा

उन्हें क्या मालूम था कि यह है केवल प्याज़ की कीमत पर खड़ा

आलू प्याज़ के दामों पर से चुनाव में बदल जाया करें गी सरकारें

समाजवाद, साम्यवाद, पूंजीवाद के बोसीदा हो जायें गे सब नारे

1980 में इंदिरा गांधी ने इसी मुद्दे पर दुष्मनों के छक्के छुड़ाए

1998 में सोनिया गांधी ने चुनाव मैदान में इसी पर चौके लगाए

भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं है न बेईमानी पर अब हो सकती है बात

रेवडि़यां जो बटी अपनों में हज़म हो जाएँ गी ले प्याज़ का नाम

मतदाताओं को मूर्ख बनाने को काम में लायें गे नए नए अंदाज़

अवसर मिला था भुनाने का सब नाराज़गी को वह हो जाए गा बरबाद

दाम तो पुराने ढर्रे पर आयें गे पर भाजपा के सपने हो जायें गे चूर

सफलता कितनी पास आती है पर रहती है फिर भी कितनी दूर

कहें कक्कू कवि आईये मिल कर प्याज़ के नाम पर नारा लगायें

खुदा सलामत रखे प्याज़ की कीमत चाहे जान निकल जाए

(16.11.99)


Recent Posts

See All
west bengal exit polls a poetic response.

west bengal exit polls it is usual to discuss exit polls because they are there. sometimes they are correct, sometimes go haywhere to tune to the idiot box is good pasttime for some while it brings

 
 
 
शीर्षक बाद में

शीर्षक बाद में - हसरत है बस यही कि वह इक बार तो देख ले -- ज़रा ठीक से बताओ, तुम्हारी पेंण्टिंग को कि तुम्हें - मुझ नाचीज़ में वह बात कहॉं जो है इस चित्र में -- दिल को सम्भालो गे तो आये गी जान चित्र

 
 
 
बताईये

बताईये एक बात मुझे आप को है आज बतानी मेरे लिये अहम है आप के लिये बेमानी कालेज में एक लड़की, भला सा है नाम देखती रहती हे मेरी तरफ बिना...

 
 
 

Comments


bottom of page