top of page

पहचान

  • kewal sethi
  • Aug 30, 2025
  • 2 min read

पहचान

मैं अपने रास्ते से जा रहा था। रास्ता ज़रा संकरा सा था। इतना संकरा कि दो व्यक्ति साथ साथ नहीं चल सकते थे। वह महिला सामने से आ रहीं थीं। बचने की कोई गुंजाईश नहीं थी। और फिर हम आमने सामने थे। मैं थोड़ा सिकुड़ कर रास्ता देने की सोच रहा था पर रुक गया। वह ही बोलीं -

- ज़रा थोड़ा सा एक तरफ हो जायें तो मैं गुज़र जाऊॅं।

- मैं सोच रहा था।

- इस में सोचने की क्या बात है।

- नहीं मैं इस बारे में नहीं सोच रहा था।

- तो

- आप गीता साहनी को जानती हैं?

- मतलब?

- आप की शकल उन से बहुत मिलती है

- क्यों नहीं मिले गी, हम बहनें है।

- ओह! इसी कारण

- आप गीता को कैसे जानते हैं।

- वह मेरे साथी अधिकारी की धर्मपत्नि हैं।

- पर वह तो भोपाल में रहती हैं।

- मैं भी भोपाल में ही रहता हूॅं।

- आप दिल्ली में क्या कर रहे हैं।

- मेरे भाई साहब यहॉं रहते हैं। उन से मिलने आ जाता हूॅं।

- बड़ी खशी हुई आप से मिल कर। गीता को कहिये गा, सुनीता नमस्ते कह रही थी।

- जी बिल्कुल

- और यह भी कहिये गा कि मनोहर डेरी की जो कचौड़ी उन्हों ने भेजी थी, वह बहुत अच्छी थी

- मिलूॅं गा तो यह सन्देश उन्हें दे दूॅं गा। और कुछ?

- अगली बार जब दिल्ली आईये गा तो कचौड़ी लेते आईये गा।

- जी, अगली बार आने से समय गीता जी से मिल कर आऊॅं गा। अगर उन्हों ने कचौड़ी दी तो ज़रूर लाऊॅं गा।

- गीता क्यों दे गी। मैं ने तो सोचा था कि अब जब वाकफियत हो गई हैं तो आप ले ही आयें गे।

- अभी वाकफियत कहॉं हुई है। अभी तो सिर्फ पहचान हुई है।

- तो वाकफियत कैसे हो गी।

- जब आप मेरे को अपने घर पर चाय नाश्ते के लिये बुलायें गी।

Recent Posts

See All
किस्सा एक वारदात का - 3

किस्सा एक वारदात का 3। और यह मामला। हुआ यह कि एक थे डा. वाडिया। अच्छे सुलझे हुए शल्य चिकित्सक थे। करीब 3 साल पहले जिले में आए थे। लंदन से एफ आर सी एस थे। हाथ अच्छा था। ऑपरेशन शायद ही कोई नाकामयाब

 
 
 
किस्सा एक वारदात का - 2

किस्सा एक वारदात का 2। इस स्टेज पर यह बताना आवश्यक है कि यह सब क्या है और क्यों है। इस के बिना पाठक को कुछ भी पल्ले नहीं पड़ रहा हो गा। पात्रों का परिचय दिये बिना कहानी शुरू करना नई परिपाटी है और हम ने

 
 
 
किस्सा एक वारदात का

किस्सा एक वारदात का हैलो ।....... हॉ., मै. बोल रहा हूॅ. .........हॉ. हॉ., कहिये ..........हैलो .... गुड मार्निगं सर, मै. शर्मा बोल रहा हूॅ. .......... जी सर .......... जी सर ..........ठीक है सर, मै.

 
 
 

Comments


bottom of page