नया एल्बम — किस का
- kewal sethi
- Mar 8
- 1 min read
Updated: Mar 9
उड़ती हुई खबर है कि राहुल गांधी का एक एल्बम रिलीज़ होने वाला है। पार्टी के मुख्यालय में इस के लिये तैयारी चल रही है। आठ दस हीरोइन का साक्षत्कार हो चुका है।
एक जानकार ने (अपना नाम न बताने की शर्त पर) बताया है कि यह एल्बम राज्यों के चुनाव के पहले रिलीज़ हो जाये गा।
इस की पृष्ठभूमि बताते हुये हमारे स्रोत ने बताया कि हम ने राहुल जी को किसान, कुली, ट्रक ड्राइवर, रेडियो जाकी (जिस में उन्हों ने भूतपूर्व गवर्नर रिजर्व बैंक की इण्टरवियु ली थी) देखा है। फटी हुई जेब वाला कुर्ता अभी तक सब को याद है, वैसे ही यह रैपर वाली बात भी घर घर में देखी जाये गी।
वास्तव में नेपाल में एक भूतपूर्व रैपर की सफलता से अभिभूत हो कर यह कार्यक्रम बनाया गया है। वह प्रधान मन्त्री बन सकता है तो अपना घर का रैपर क्यों नहीं। सफलता की गारण्टी है।
Comments