top of page

खरगोश सड़क पार

  • kewal sethi
  • May 9, 2023
  • 1 min read

खरगोश ने सड़क को पार क्यों किया?


राहुल - सभी घोटाला करने वाले ही तड़ी पार होते हैं। खरगोश ने भी घोटाला किया हो गा, इस कारण पार हो गया। जे पी सी बिठायें तभी सत्य का पता चले गा।

मोदी - भ्रष्टाचार के बढ़ते आकार से परेशान हो कर खरगोश ने वह इलाका छोड़ दिया। इस ओर भ्रष्टाचार मुक्त क्ष मिले गा।

सी पी आई - जंगल में खरगोश जैस निर्दोंष प्रणियों का सदैव शोषण होता रहा है। खरगोश का वह स्थान छोड़ना ही था पर यह सिर्फ इंकलाब का आरम्भ है।

मायावती - दलित को ही पलायन करना पड़ता है, मनुवादी को नहीं। मनुवाद का ेसमाप्त करने के लिये अन्दोलन करना हो गा।

केजरीवाल - सब मिले हुये हैं जी। इस पार भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण है। खरगोश का स्वागत में सभी समाचारपत्ऱांे में पूरे पृष्ट के विज्ञापन दिये जा रहे हैं।

पर्यावरण विशेषज्ञ - जिस तेज़ी से ज्रगल समाप्त हो रहे हैं, उस में खरगोश को नये स्थान की तलाश करना ही थी।

गडकारी - छह लेन का राजमार्ग खरगोश के लिये एक आकर्षण सिद्ध हुआ तथा उस ने भी तेज़ी से सड़क पार कर ली।

वेदान्ती - यह सब माया है। न इधर खगोश है न उधर खरगोश है। अन्ततः एक ब्रह्म ही है।

विदेशी विशेषज्ञ - खरगोश ने पूर्व से पश्चिम की ओर 3ख किया क्योंकि इस ओर प्रकाश है। उस ओर केवल अंधविश्वास था।

मुख्य न्यायधीश - जनहित याचिका विचारार्थ स्वीकार की जाती है क्योंकि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंधन हुआ जिस में किसी भी स्थान में रहने का अधिकार है। शासन को नोटिस जारी किया जाये।

Recent Posts

See All
पूर्ववत

पूर्ववत पति पत्नि घूमने बाज़ार में निकले। रास्ते में मिल गई एक लड़की। उस समय जो बात चीत हुई वह प्रस्तुत है। प पुरुष है, स पत्नि तथा म दूसरी लड़की। प - कहो माधवी, कैसी हो। म - बिल्कुल फर्स्ट क्लास। तुम कै

 
 
 
दोषी कौन

दोषी कौन एक पुरानी कहानी एक नगर में एक ब्राह्मण परिवार रहता था। यूॅं तो नवबौद्ध युवकों के अनुसार सभी ब्राह्मण धनाढय तथा पाखंडी तथा धूर्त होते हैं पर हमारी कथा वाला ब्राह्मण परिवार गरीब था बल्कि बहुत ग

 
 
 

Comments


bottom of page