top of page

कृपा कहां अटकी है

  • kewal sethi
  • Sep 25, 2025
  • 2 min read

कृपा कहां अटकी है


- कैसी हो, बहुत दिन से दिखी नहीं।

- ईश्वर की कृपा है और तुम कैसे हो।

- बस देवी की कृपा का आकांक्षी हूं।

- कौन सी देवी?

- भई, हम तो सब देवियों को नमस्कार करते चलते है। जो भी कृपा कर दे।

- और चाहिये क्या?

- इस उम्र में तो कुछ भी चाहिये होता है - शारदा, रमा, उमा

- या रेखा, काजल, माधुरी। सब एक साथ। थोड़ा लालच कम करो।

- उस का भी वक्त आये गा।

- ठीक है, तब शॉंति चाहिये हो गीं।

-शांति ही सही पर यह कहां रहती है।

- शांति तो हर दिल में रहती है, हर घर में रहती है।

- पता तो मालूम होना चाहिये।

- यही तो मालूम नहीं है। पर मन में आस है, मिले गी ज़रूर।

- आज बड़े दार्शनिक बन रही हो। क्या बात है। दिल टूटा है क्या।

- नहीं। टूटा तो नहीं है, बस थोड़ी सी खरोंच आई है।

- क्या कर रही हो इस के बारे में

- इंतज़ार

- बस, इंतज़ार। यह तो गलत है। तलाश जारी रहना चाहिये।

- वह तुम्हारे ज़िम्मे छोड़ दी है।

- मैं तो निराश हो चुका हूॅं। सोच रहा हूं सन्यास ले लूं।

- यानि माया छोड़ कर शांति के साथ रूहें।

- मैं तो किसी माया को जानता नहीं। छोडूॅं गा कैसे। और शांति का पता भी नहीं मालूम।

- अरे, मैं लाक्षणिक बात कर रही हूॅं।

- यानि कि अब फिर दार्शनिक बन रही हो।

- दार्शनिक? नहीं नहीं। मेरा तो अल्प ज्ञान है।

- अब यह अल्प ज्ञान क्या कहता है?

- जो सामने है, वह अपना है। जो गया वह सपना था।

- सपना? अब सपना कौन है।

- सपना, जो अपना है।

- इस से एक बात याद आ गई। आज क्या कर रही हो।

- इंतज़ार

- अब यह इंतज़ार छोड़ो। बहुत हो गया इंतज़ार। चलो, कहीं घूम कर आते हैं।

- यानि इंतज़ार खत्म? पर यह हुआ कैसे?

- वही तुम्हारी बात। जो सामने है, वह ही अपना है।

- यानि लौट कर बुद्धु घर को आये।

- देर आये, पर दुरुस्त आये।

Recent Posts

See All
किस्सा एक वारदात का - 3

किस्सा एक वारदात का 3। और यह मामला। हुआ यह कि एक थे डा. वाडिया। अच्छे सुलझे हुए शल्य चिकित्सक थे। करीब 3 साल पहले जिले में आए थे। लंदन से एफ आर सी एस थे। हाथ अच्छा था। ऑपरेशन शायद ही कोई नाकामयाब

 
 
 
किस्सा एक वारदात का - 2

किस्सा एक वारदात का 2। इस स्टेज पर यह बताना आवश्यक है कि यह सब क्या है और क्यों है। इस के बिना पाठक को कुछ भी पल्ले नहीं पड़ रहा हो गा। पात्रों का परिचय दिये बिना कहानी शुरू करना नई परिपाटी है और हम ने

 
 
 
किस्सा एक वारदात का

किस्सा एक वारदात का हैलो ।....... हॉ., मै. बोल रहा हूॅ. .........हॉ. हॉ., कहिये ..........हैलो .... गुड मार्निगं सर, मै. शर्मा बोल रहा हूॅ. .......... जी सर .......... जी सर ..........ठीक है सर, मै.

 
 
 

Comments


bottom of page