top of page

ईरान और आणविक शक्ति

  • kewal sethi
  • Sep 7, 2020
  • 1 min read

ईरान ने घोषणा की है की अब वह आणविक राष्ट्र है। इस पर टिप्पणी करते हुए इंडियन एक्सप्रेस में लेख है कि यह ईरान की वास्तविक चुनौतिओं का समाधान नहीं है। यह अजीब बात है कि जब हिन्दुस्थान आणविक शक्ति का प्रयोग विद्युत् उत्पादन के लिए करना चाहता है तो यह हमारी समस्याओं का समाधान माना जाता है पर जब ईरान ऐसा करना चाहता है तो यह सही नहीं है। ऐसा क्यूँ ।


कहा है कि वो अपने युवकों को रोज़गार देने की स्थिति में भी नहीं है। तो क्या भारत में सब को रोज़गार मिल चुका है कि वो आणविक शक्ति का प्रयोग कर सकता है। वास्तव में हम ने इस पर सही दृष्टि से सोचना छोड़ दिया है तथा केवल पश्चिम द्वारा बताया गया राग अलापना चाहते हैं। पाश्चात्य देश तो यह चाहते ही हैं कि एशिया के देश हमेशा पिछड़े रहें पर हमें इस में क्यूँ रुचि होना चाहिए।


अमरीका इत्यादि को डर है कि कहीं ईरान आणविक बम्ब न बना ले। अगर वह बना भी लेता है तो उस से क्या अंतर पड़ता है। हम यह मान कर क्यूँ नहीं चल सकते कि ईरान भी उतना ही ज़िम्मेदार हो गा जितना कि पश्चिम के देश हैं। ज़रुरत इस बात की है कि हम अपने मन से सोचें और केवल दूसरों की बुद्धि से सोचना छोड़ दें।

Recent Posts

See All
the hidden life of trees

a very interesting book came up – the hidden life of trees, author peter wholleben, publishers penguin. it is about european forests of north and central europe. the species mentinoned are oak, pine,

 
 
 
was changiz khan cruel

was changiz khan cruel it is the general impression that changez khan was a cruel person. in fact. in that period, cruelty was a regular feature between adversaries but it has to be distinguished that

 
 
 
दास प्रथा और प्लैटो

दास प्रथा और प्लैटो प्लेटो और अरस्तू दास समाज में सहज थे। उन्होंने उत्पीड़न के लिए औचित्य प्रस्तुत किया। वे अत्याचारियों की सेवा करते थे। उन्होंने शरीर को मन से अलग करने की शिक्षा दी (एक दास समाज में

 
 
 

Comments


bottom of page