top of page

ईरान आणविक देश हैं

  • kewal sethi
  • Jun 17, 2020
  • 1 min read

ईरान ने घोषणा की है की अब वह आणविक राष्ट्र है। इस पर टिप्पणी करते हुए इंडियन एक्सप्रेस में लेख है कि यह ईरान की वास्तविक चुनोतिओं का समाधान नहीं है।

यह अजीब बात है कि जब हिन्दुस्थान आणविक शक्ति का प्रयोग विद्युत् उत्पादन के लिए करना चाहता है तो यह हमारी समस्याओं का समाधान माना जाता है पर जब ईरान ऐसा करना चाहता है तो यह सही नहीं है। ऐसा क्यूँ । कहा है कि वो अपने युवकों को रोज़गार देने की स्थिति में भी नहीं है। तो क्या भारत में सब को रोज़गार मिल चुका है कि वो आणविक शक्ति का प्रयोग कर सकता है।

वास्तव में हम ने इस पर सही दृष्टि से सोचना छोड़ दिया है तथा केवल पश्चिम द्वारा बताया गया राग अलापना चाहते हैं। पाश्चात्य देश तो यह चाहते ही हैं कि एशिया के देश हमेशा पिछड़े रहें पर हमें इस में क्यूँ रूचि होना चाहिए। अम्रीका इत्यादि को डर है कि कहीं ईरान आणविक बम्ब न बना ले। अगर वह बना भी लेता है तो उस से क्या अंतर पड़ता है। हम यह मान कर क्यूँ नहीं चल सकते कि ईरान भी उतना ही ज़िम्मेदार हो गा जितना कि पश्चिम के देश हैं। ज़रुरत इस बात की है कि हम अपने मन से सोचें और केवल दूसरों की बुद्धि से सोचना छोड़ दें।

Recent Posts

See All
पूर्व निर्मित भवन बाबत

पूर्व निर्मित भवन बाबत आज की बैठक का विषय था ‘‘पूर्व निर्मित सामान से भवन निर्माण’’। विचार यह था कि दीवारें इत्यादि कारखाने में बनाई जायें तथा इन्हें मौके पर ला कर उसे जोड़ने को कार्य किया जायें। इस पद

 
 
 
retirement woes

retirement woes retirement is an event which normally comes once in a life time. was a bit lucky. it came twice with an interval of eight years. but when it comes, it is not a sudden arrival, at least

 
 
 
cause and effect a statistical riddle

cause and effect a statistical riddle a new medicine was invented for preventing heart attack. it was cllimed, it was good for people. statistics were quoted. 120 persons were examined, sixty who us

 
 
 

Comments


bottom of page