top of page

इंतज़ार

  • kewal sethi
  • Jul 18, 2020
  • 1 min read

do not remember on what provocation, i wrote this poem but it is quite depressing.


इंतज़ार


यूँ तो पहली बार नहीं आया हूँ मैं इस नगर में

पाँच बार पड़ाव भी डाल चुका हूँ यहाँ अपने सफर में

पर पहली बार मुझे अहसास हुआ यह शहर मेरा नहीं

मैं इस का नहीं बन सकता यह मेरा स्थायी डेरा नहीं

यूँ तो माना जाता हूँ एक अहम शख़्स किसी बात में

चल रहा है हकूमत का कुछ हिस्सा अपने ही नाम से

पर मुशिकल है इस शहर में मुझे आज डूँढ पाना

कहाँ हूँ मुझ को भी नहीं खबर न पता है न ठिकाना

हज़ारों उम्मीदवारों में मैं भी इक आस लगाये बैठा हूँ

वीराने में परेशान से माहौल में दीप जलाये बैठा हू।

आते हैं काफिले चले जाते हैं मुझे छोड़ जाते हैं

हर इन्सान के पुरमज़ाज़ ताने मेरी हिम्मत तोड़ जाते हैं

राहे हक में कब किस ने किस की फरियाद सुनी है

नक्कारखाने में किस ने भला तूती की आवाज़ सुनी है

पार कर चुकी है हद पस्ती यहाँ पर बदनिज़ामी भी

इन्तहा हो चुकी है बे शरमी, बेहयाई, बदज़बानी की

अब कोई दिल जला कर भी मिटा सकता नहीं अंधेरा

छोड़ दो उम्मीद-ए-सहर अब न आये गा सवेरा


(14.7.85)

Recent Posts

See All
west bengal exit polls a poetic response.

west bengal exit polls it is usual to discuss exit polls because they are there. sometimes they are correct, sometimes go haywhere to tune to the idiot box is good pasttime for some while it brings

 
 
 
शीर्षक बाद में

शीर्षक बाद में - हसरत है बस यही कि वह इक बार तो देख ले -- ज़रा ठीक से बताओ, तुम्हारी पेंण्टिंग को कि तुम्हें - मुझ नाचीज़ में वह बात कहॉं जो है इस चित्र में -- दिल को सम्भालो गे तो आये गी जान चित्र

 
 
 
बताईये

बताईये एक बात मुझे आप को है आज बतानी मेरे लिये अहम है आप के लिये बेमानी कालेज में एक लड़की, भला सा है नाम देखती रहती हे मेरी तरफ बिना...

 
 
 

Comments

Couldn’t Load Comments
It looks like there was a technical problem. Try reconnecting or refreshing the page.
bottom of page